Connect with us

खबर सक्ती ...

सकरेली कलां में ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर का भव्य वार्षिकोत्सव, देशभक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर ..

Published

on

मुख्य अतिथि रोशन लाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में नन्हे कलाकारों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति, ग्रामीण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान ..

सक्ती, नगर के समीप स्थित ग्राम सकरेली कलां में ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा वार्षिकोत्सव सह सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य, गीत-संगीत, प्रहसन एवं लघु नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात कक्षा अष्टम की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य ने दर्शकों की भरपूर सराहना बटोरी। कक्षा उदय से लेकर अष्टम तक के बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति, सामाजिक संदेश और संस्कारों पर आधारित विविध प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों की भाव-भंगिमा, तालमेल और मंचीय अनुशासन ने शिक्षकों के मार्गदर्शन को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

समारोह में रोशन लाल पटेल, सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जगन्नाथ सिदार (सरपंच, सकरेली कलां), डमरूधर साहू, भगतराम सिदार, पवन साहू, भोजराम साहू, रवीचंद्र साहू, सुरेश पटेल, मिलन श्रीवास, तोरेन्द्र पटेल, रामानुज साहू, कमलेश पटेल, संतोष यादव, राधा बाई एवं जमोरहीन बाई की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि रोशन लाल पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, संस्कार और राष्ट्रबोध के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी संस्कारवान बनकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विगत शैक्षणिक सत्र में कक्षा पंचम एवं अष्टम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कला, संगीत, सेवा एवं सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। यह प्रथम अवसर था जब ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान किया गया, जिससे ग्रामीणजन अत्यंत प्रसन्न नजर आए और इस नई परंपरा के लिए शिक्षा समिति की सराहना की।

इस अवसर पर पवन साहू द्वारा शिक्षा समिति के समस्त स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending