Connect with us

खबर सक्ती ...

फर्जी मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी करने वाला दुर्ग जिले का एक आरोपी कन्हैया लाल देवांगन गिरफ्तार अन्य साथी फरार..

Published

on

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर–वधू के बायोडाटा का दुरुपयोग कर वसूली का मामला ..

सक्ती, थाना सक्ती क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों अपराध कायम कर धारा 420, 34 भादवि के तहत दर्ज प्रकरण में सक्ती पुलिस ने मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी करने वाले एक आरोपी कन्हैया लाल देवांगन, पिता स्व. सुखराम देवांगन, उम्र 36 वर्ष, निवासी 60/ई सड़कोला, वार्ड क्रमांक 55, सेक्टर-02, थाना भट्ठी, जिला दुर्ग (छ.ग.) को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रार्थी की वेबसाइट से वर–वधू से संबंधित रजिस्टर्ड बायोडाटा, फोटो, आईडी प्रूफ एवं मोबाइल नंबर छलपूर्वक प्राप्त कर अपने फर्जी वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाकर धन अर्जन कर रहा था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने दिनांक 25 जनवरी 2025 को थाना सक्ती में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके द्वारा संचालित देवांगन रिश्ता मैट्रीमोनियल वेबसाइट से भिलाई स्थित विवाह परिचय डॉट कॉम के संचालक कन्हैया देवांगन एवं अन्य आरोपियों ने वर–वधू से संबंधित निजी जानकारी अवैध रूप से प्राप्त कर अपने वेबसाइट पर अपलोड की और दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर वेबसाइट से जुड़ने के नाम पर पैसों की मांग की।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के शीघ्र निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन एवं साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी वर्ष 2019 से विवाह परिचय डॉट कॉम नामक वेबसाइट संचालित कर रहा था और अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 14 सितंबर 2021 एवं उसके बाद भी कई बार सक्ती निवासी योगेश देवांगन की देवांगन रिश्ता डॉट कॉम वेबसाइट से वर–वधू के बायोडाटा को लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त कर अवैध रूप से उपयोग कर रहा था।

साक्ष्यों, गवाहों के कथन, जप्ती एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। अपराध अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि राम कुमार रात्रे, एंथोनी एक्का, प्रधान आरक्षक उमेश साहू, आरक्षक जोगेश राठौर एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 घंटे ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..4 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़10 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending