Connect with us

खबर सक्ती ...

केंद्रीय बजट 2026–27 पर बीजेपी मीडिया पैनलिस्ट संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव की प्रतिक्रिया, आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाला बजट ..

Published

on

सक्ती, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने बजट की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने के साथ-साथ रोजगार और समावेशी विकास का मजबूत खाका पेश करता है।

श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि बजट में विनिर्माण क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, बायोफार्मा शक्ति और कैपिटल गुड्स को बढ़ावा देने की घोषणाएं भारत को वैश्विक उत्पादन केंद्र बनाने में मदद करेंगी। वहीं MSME क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड छोटे उद्योगों को वित्तीय मजबूती प्रदान करेगा।

उन्होंने पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किए जाने को बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। इससे सड़क, रेल, ऊर्जा और शहरी विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। ऊर्जा क्षेत्र में कार्बन कैप्चर तकनीक और सिटी इकोनॉमिक रीजन की योजना को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया गया।

कृषि क्षेत्र में उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा, एग्रीस्टैक और एआई आधारित ‘भारत-विस्तार’ टूल किसानों को तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मत्स्य पालन और कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिलेगा।

महिलाओं, युवाओं और दिव्यांगजनों के लिए हर जिले में महिला छात्रावास, ‘शी-मार्ट’ और दिव्यांगजन कौशल योजनाएं समावेशी विकास का उदाहरण हैं।

श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि बजट 2026–27 गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया एक सशक्त दस्तावेज है, जो भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending