Connect with us

खबर सक्ती ...

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल ..

आशीष उप्पल की सख्ती का असर: लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब माफियाओं में दहशत ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने हरदा-परसदा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम रात्रि गश्त पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सक्ती अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 हरदा-परसदा में एक व्यक्ति अपने घर एवं दुकान में अवैध रूप से देशी शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

जांच के दौरान आरोपी नरेंद्र कुमार बरेठ (30 वर्ष), पिता हृदयराम बरेठ के मकान के एक कमरे से सफेद प्लास्टिक झोले में रखी गई 40 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक पाव 180 मिली) बरामद की गई। कुल जब्त शराब की मात्रा 7.2 लीटर पाई गई। अवैध रूप से शराब भंडारण एवं विक्रय किए जाने के प्रमाण मिलने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत कई प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से अवैध शराब कारोबार में संलिप्त था।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा एवं बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

आपको बता दें कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के पदस्थापन के बाद से ही आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है, जिसके चलते क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं के बीच दहशत का माहौल है।

विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2025-26 में आबकारी विभाग द्वारा धारा 34(2) के तहत 92 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 66 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा कुल 338 प्रकरणों में 2235.9 लीटर महुआ शराब, 103.26 लीटर देशी प्लेन शराब एवं 18,795 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया गया, जिससे लाखों लीटर अवैध शराब बनाई जानी थी।

इतना ही नहीं, अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर राजसात की कार्रवाई की गई।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending