Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

Published

on

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक पहुंचेगी क्या पुलिस? ..

सक्ती, जिले में अवैध सट्टा और जुआ पर अंकुश लगाने के दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। वार्ड नंबर 11 सोंठी में पुलिस द्वारा की गई हालिया कार्रवाई में एक आरोपी की गिरफ्तारी जरूर हुई है, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या यह कार्रवाई केवल “औपचारिकता” भर है या वाकई पुलिस अवैध नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने का इरादा रखती है।

क्षेत्र को लंबे समय से सट्टा-जुआ के गढ़ के रूप में देखा जाता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से यहां खुलेआम सट्टा पट्टी का कारोबार चलता रहा, लेकिन पुलिस की नजरें अक्सर “अनदेखी” करती रहीं। ऐसे में अब जब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई हुई है, तो इसे लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर पहले क्यों चुप्पी थी।

मामला 24 अप्रैल 2026 का है, जब साइबर सेल की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सोंठी निवासी सुन्दर दास महंत अपने घर के सामने मोबाइल और कागज के जरिए सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में टीम ने दबिश दी।

दबिश के दौरान पुलिस को देखकर अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जबकि सुन्दर दास महंत को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल (लगभग 7000 रुपये), सट्टा पट्टी लिखा कागज, डॉट पेन और 510 रुपये नगद जब्त किए गए। कुल जब्ती 7510 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में साइबर सेल टीम और थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

छोटे पर कार्रवाई, बड़े पर खामोशी? –

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सट्टा जैसे संगठित अवैध कारोबार को केवल एक व्यक्ति के स्तर पर चलाया जा सकता है? जब्त मोबाइल और सट्टा पट्टी में दर्ज लेन-देन यह संकेत देते हैं कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सट्टा कारोबार बिना किसी संरक्षण के इतने लंबे समय तक चल ही नहीं सकता। ऐसे में यह कार्रवाई कहीं “छोटे मछली पकड़ो, बड़े को छोड़ो” वाली रणनीति तो नहीं?

जांच की दिशा पर टिकी नजरें –

अब असली परीक्षा पुलिस की आगे की कार्रवाई में है। यदि जब्त मोबाइल की कॉल डिटेल, लेन-देन और सट्टा रिकॉर्ड की गहन जांच होती है, तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। लेकिन यदि जांच यहीं थम गई, तो यह कार्रवाई भी महज कागजी उपलब्धि बनकर रह जाएगी।

फिलहाल जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पुलिस इस बार सट्टा नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचेगी या फिर एक बार फिर कार्रवाई सिर्फ “रिकॉर्ड सुधारने” तक सीमित रह जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..21 मिनट ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..54 मिनट ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending