Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में कामधेनु NXT टीएमटी का तकनीकी सेमिनार संपन्न, ठेकेदारों-मिस्त्रियों को बताए मजबूत निर्माण के आधुनिक सूत्र ..

Published

on

श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स में जुटे निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ, कामधेनु टीएमटी की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता से हुए रूबरू ..

सक्ती, सक्ती क्षेत्र के सोंठी स्थित प्रतिष्ठित निर्माण सामग्री प्रतिष्ठान श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स (छड़-सीमेंट) में भारत की अग्रणी स्टील कंपनी कामधेनु NXT जनरेशन इंटरलॉक टीएमटी स्टील का तकनीकी सेमिनार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ठेकेदारों, मिस्त्रियों एवं निर्माण कार्य से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक निर्माण तकनीकों के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले स्टील की विशेषताओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

सेमिनार में कंपनी के सेल्स ऑफिसर विक्की प्रजापति ने उपस्थित प्रतिभागियों को कामधेनु NXT जनरेशन इंटरलॉक टीएमटी स्टील की तकनीकी खूबियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कंपनी का स्टील अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित है, जो सामान्य स्टील की तुलना में अधिक मजबूती, बेहतर पकड़ और लंबे समय तक टिकाऊपन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इसका डबल-रिब डिज़ाइन कंक्रीट और स्टील के बीच सामान्य सरियों की तुलना में लगभग 2.5 गुना अधिक मजबूत बॉन्डिंग सुनिश्चित करता है, जिससे भवनों की संरचना अधिक सुरक्षित और मजबूत बनती है।

उन्होंने आगे बताया कि यह स्टील भूकंपरोधी होने के साथ-साथ अत्यधिक तापमान को भी आसानी से सहन करने में सक्षम है। इसकी उच्च डक्टिलिटी (लचीलापन), बेहतर उपज शक्ति तथा विशेष एंटी-कोरोजन (जंगरोधी) गुण इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखते हैं। कामधेनु NXT जनरेशन इंटरलॉक टीएमटी स्टील सामान्यतः Fe-550D ग्रेड में 8 मिमी से 32 मिमी तक विभिन्न आकारों में उपलब्ध है, जो आवासीय, व्यावसायिक एवं औद्योगिक निर्माण कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है।

कार्यक्रम के अंत में श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स के प्रोपराइटर एवं कामधेनु स्टील के अधिकृत डीलर अंकित अग्रवाल ने सभी उपस्थित ठेकेदारों, मिस्त्रियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिष्ठान हमेशा ग्राहकों के विश्वास और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। भविष्य में भी ग्राहकों को श्रेष्ठ गुणवत्ता की निर्माण सामग्री, उचित मार्गदर्शन और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

सेमिनार के दौरान उपस्थित ठेकेदारों और मिस्त्रियों ने भी तकनीकी जानकारी को उपयोगी बताते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending