Connect with us

ख़बर रायपुर

काशी अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के श्रवण बाधित छात्र राकेश कुमार साहू को चित्रकला के लिए मिला स्पेशल पुरस्कार ..

Published

on

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दिव्यांग राकेश के हुनर को किया सम्मानित ..

रायपुर, उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर के माना कैम्प स्थित शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय के छात्र राकेश कुमार साहू के हुनर को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। श्री साहू को यह पुरस्कार इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स वाराणसी द्वारा आयोजित काशी अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में चित्र कला के लिए दिया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में देश-विदेश के 7 कलाकारों के चित्रों को सम्मान एवं पुरस्कार और 2 कलाकारों को स्पेशल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। राकेश कुमार साहू ने चित्र में गरीबी और भुखमरी जैसी गंभीर समस्या को उकेर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। इससे स्पेशल पुरस्कार एवं सम्मान हेतु उनका चयन किया गया।

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा 22 जून को उद्घाटित यह प्रदर्शनी 23 जून तक लोगों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। इसमें देश-विदेश के कई कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि राकेश कुमार साहू समाज कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में संचालित शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय के बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी हैं। महाविद्यालय के कुल 9 दिव्यांग विद्यार्थी चित्र प्रदर्शनी हेतु चयनित हुए हैं। इनमें नवीन वर्मा, प्रणीत सरकार, शिवलाल पुडो, धनेश पटेल, पारस वर्मा, त्रिलोक ठाकुर, प्रताप गागड़े, लिंगेश्वर पटेल, राकेश साहू शामिल रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending