Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर और एसपी ने पैदल चलते हुए अकलतरा शहरी क्षेत्र के विभिन्न कार्यों का किया औचक निरीक्षण ..

Published

on

सब्जी मार्केट शिफ्ट करने, शास्त्री चौक से स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाने और डिवाइडर बनाकर व्यवस्थित करने के दिए निर्देश ,

ओवर ब्रिज की नियमित साफ-सफाई करने एवं कचरा फेंकने वालों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश ,

साफ-सफाई , ट्रैफ़िक व्यवस्था, रेलवे स्टेशन, पार्किंग सहित अन्य शहरी व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, 15 जुलाई 2023 को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जिले में विकास कार्यों को गति देने, प्रशासनिक कसावट लाने तथा आम जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों और विकास कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज सुबह 7 बजे अग्रेसन चौक से शुरुआत करते हुए लगभग 2 घंटे पैदल चलते हुए अकलतरा शहरी क्षेत्र के विभिन्न कार्यो का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर और एसपी ने सबसे पहले अग्रेसन चौक से शास्त्री चौक तक सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक के स्थान पर सीसी रोड निर्माण करने, डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने शास्त्री चौक से स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाने और डिवाइडर बनाकर व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए है। कलेक्टर ओवर ब्रिज की नियमित साफ-सफाई करने एवं कचरा फेंकने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र के ट्रैफिक व्यवस्था, पब्लिक पार्किंग, ड्रेनेज सिस्टम, शहरी साफ सफाई व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण कार्य, सब्जी मार्केट स्थल, विद्युत व्यवस्था, शहर के प्रमुख चौक चौराहों की व्यवस्था, शहर की आधारभूत आवश्यकताओं तथा समस्याओं की जानकारी लेते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी सौरभ तिवारी को प्लान तैयार करते हुवे आवश्यक सुधार कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

सब्जी मार्केट शिफ्ट करने के दिए निर्देश –

कलेक्टर ने सड़क के इर्द-गिर्द जाम और अतिक्रमण की स्थिति को देखते हुए शास्त्री चौक से स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाने और डिवाइडर बनाकर आवागमन व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों की बैठक कर नगरपालिका द्वारा निर्मित सब्जीमार्केट परिसर में पुराने सब्जी मार्केट को शिफ्ट करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर और एसपी ने अकलतरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन में यात्री सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक यात्री सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश रेलवे अधिकारियों को दिए।

निर्माणाधीन अर्बन औद्योगिक पार्क का निरीक्षण –

कलेक्टर और एसपी ने अकलतरा के वार्ड क्रमांक 20 में निर्माणाधीन गौठान एवं अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (UIPA) का निर्माण समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण से शहरी क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

औद्योगिक क्षेत्र कापन का भी किया निरीक्षण –

कलेक्टर और एसपी ने औद्योगिक क्षेत्र कापन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित उद्योग के अधिकारियों एवं उधमियों से संचालित गतिविधियों की विस्तार के जानकारी ली। उधमियों से औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं की चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवागमन की सुविधा बढ़ाने के लिए वैकल्पिक रोड का भी निरीक्षण किया साथ ही क्षेत्र में पानी, बिजली एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए शीघ्र उद्योग इकाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विक्रांत अंचल, तहसीलदार अकलतरा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सौरभ तिवारी अकलतरा, थाना प्रभारी सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और नगरवासी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..6 मिनट ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 फरवरी को ..

अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को दिव्य शक्ति मॉडर्न स्कूल परिसर,...

खबर सक्ती ...25 मिनट ago

अपर कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन को पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित ..

सक्ती, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम ने कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी और पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को छत्तीसगढ़ के तखतपुर में...

खबर सक्ती ...34 मिनट ago

सक्ती में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: 181 बकायादारों के कटे कनेक्शन, 54.85 लाख की वसूली ..

मास डिस्कनेक्शन अभियान में 23 टीमों की छापेमारी, 131 लाख से अधिक बकाया पर सख्ती .. सक्ती, अधीक्षण अभियंता के...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

जिला स्तरीय संवेदनशीलता कार्यक्रम से उद्यमियों को मिली नई दिशा ..

सक्ती, जिले के मालखरौदा एवं जैजैपुर विकासखंडों में कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड (KVSSL) द्वारा राम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत...

खबर सक्ती ...59 मिनट ago

कृषक उन्नति योजना : जिले के 88307 किसानों के खाते में आएंगे लगभग 346.59 करोड़ रूपए ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को करेंगे किसानों के खातों में राशि का अंतरण .. सक्ती, प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

स्कूली छात्रों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दिया जा रहा ‘बाल सुरक्षा’ का संदेश ..

बिलासपुर, कोटा ब्लॉक में बाल संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यूनिसेफ के युवोदय वॉलंटियर्स...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

कलेक्टर ने नवगठित नगर पंचायत तमनार का किया निरीक्षण ..

मानव संसाधन, आधारभूत संरचना और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए विकास की समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश .. रायगढ़,...

Uncategorized22 घंटे ago

होली एवं ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक 27 फरवरी को ..

बिलासपुर, आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

रहंगी में 28 फरवरी को मुख्यमंत्री का आगमन, कलेक्टर-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा ..

कृषक उन्नति योजना के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण, रहंगी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां तेज .. बिलासपुर, बिल्हा विकासखंड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending