Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर जिला स्तरीय स्वीप मैराथन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ..

Published

on

पं दीनदयाल स्टेडियम सक्ती में हाथों में तिरंगा लिए हुए बच्चों ने मानव श्रृंखला के रूप में स्वीप की बनाई खुबसूरत आकृति ,

लोकतंत्र के उत्सव में मतदाता जागरूकता रैली में जनसामान्य में दिखा अभूतपूर्व उत्साह ,

व्यापक पैमाने पर बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, नववधु, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर विशेष पिछड़ी जनजाति, बच्चे एवं जनसामान्य मतदाता जागरूकता रैली में हुए शामिल ,

कलेक्टर ने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नागरिकों को दिलाई शपथ ,

नववधुओं, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर और विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं को किया गया सम्मानित ..

सक्ती, लोकतंत्र के उत्सव में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत आज 29 अगस्त को सुबह बस स्टैंड सक्ती से पं दीनदयाल स्टेडियम तक आयोजित जिला स्तरीय स्वीप मैराथन दौड़ प्रतियोगिता और मतदाता जागरूकता रैली में जनसामान्य में अभूतपूर्व उत्साह दिखा। इस ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, नववधु, दिव्यांगजन, विशेष पिछड़ी जनजाति, बच्चे एवं जनसामान्य उमंग एवं ऊर्जा के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर दीनदयाल स्टेडियम सक्ती में हाथों में तिरंगा लिए हुए बच्चों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से आकृति बनाई। कलेक्टर और एसपी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने जिला स्तरीय स्वीप मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा कि रैली और इस जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विलोपित, संशोधन कराने के लिए जागरूक करने तथा ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया है, ताकि नागरिक मतदान से वंचित न रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त की जगह अब 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से जागरूकता दिखाते हुए अपने नजदीकी मतदान केंद्र जाकर बीएलओ के माध्यम से तथा वोटर हेल्पलाइन एप तथा अन्य उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाता सूची में नाम जुड़वाते हुए मतदान करने प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिले में दो और तीन सितंबर को विशेष शिविर का आयोजन भी कराया जाएगा। कलेक्टर ने नवगठित सक्ती जिले का मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए सभी को जागरूकता दिखाने का आग्रह किया। इस संबंध में आज यहां नववधुओं, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर, विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। 18 वर्ष के युवाओं, बच्चों, महिलाओ सहित अन्य सभी वर्ग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वायें और अपने मताधिकार का सदुपयोग करें।

पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन खेल दिवस के रूप में जाना जाता है। आज नवगठित सक्ती जिले में खेल दिवस के साथ यह जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया है जो की अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि हमें मतदान करने का अधिकार हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए बहुत से संघर्ष के बाद प्राप्त हुआ है इसलिए हमें बिना किसी प्रलोभन में आए अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

इसके साथ ही पं दीनदयाल स्टेडियम सक्ती में म्यूजिक बॉक्स की मधुर धुन के साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मतदान संबंधी जागरूकता के लिए नृत्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी गई और जागरूकता का संदेश दिया गया। आज सक्ती जिले में मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली गई जिसमे युवा एवं बच्चों सहित सभी ने नारे लगाते हुए मतदान जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला स्तरीय स्वीप मैराथन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। कलेक्टर और एसपी ने पं दीनदयाल स्टेडियम में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही इस अवसर पर पं दीनदयाल स्टेडियम में रंगोली, ईवीएम मशीन प्रदर्शन सहित अन्य विविध आयोजन कराए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, दिनेश शर्मा बाराद्वार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा, जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी, उद्यान विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला स्व सहायता समूह, दिव्यांगजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, स्काउट-गाईड, एनसीसी, एन एस एस, स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थी, युवा मतदाता सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर49 मिनट ago

वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा ..

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को रोजगार, बीमा, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा का लाभ .. रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

नागरिक सहकारी बैंकों में बढ़ेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं ..

सहकारिता आयुक्त ने मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं शुरू करने के दिए निर्देश .. रायपुर, राज्य के शहरी सहकारी बैंकों...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

गोबरा नवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन को जब्त कर किया-सील ..

रायपुर, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार तथा उप-संचालक (खनिज प्रशासन) राजेश मालवे के नेतृत्व में खनिज विभाग के अमले...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) के मेधावी छात्र यशवंत प्रकाश ने किया रायपुर एयरपोर्ट भ्रमण ..

एयरक्राफ्ट की तकनीक, कॉकपिट संचालन और सुरक्षित उड़ान के नियमों की मिली जानकारी .. सक्ती, जिला प्रशासन सक्ती द्वारा मेधावी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

“हरि के भजन बिन अकेला रहेगा” : सांसद ज्योत्सना महंत ने नवधा रामायण में दिया मर्यादा का संदेश

ग्राम मसनियाकला के नवधा रामायण आयोजन में शामिल हुए अमीर अग्रवाल (भुरु), धार्मिक माहौल में दिया सामाजिक एकता का संदेश...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

मेडिकल स्टोर बंद के बीच नहीं रुकेगी दवा सेवा जिला प्रशासन ने कि विशेष व्यवस्था ..

20 मई को प्रस्तावित ऑल इंडिया मेडिकल स्टोर बंद के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने विशेष व्यवस्था .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

ईंधन आपूर्ति, जनसुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर सख्त, पेट्रोल पंप संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश ..

कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, कालाबाजारी रोकने और सुचारु ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रशासन सतर्क .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सुशासन तिहार शिविरों में अफसरों की अनिवार्य मौजूदगी के निर्देश, कलेक्टर ने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर ..

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा , गर्मी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सुशासन तिहार के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादें, आखिर शिविरों में क्यों नहीं सुलझ रहीं समस्याएं? ..

20 आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, “सुशासन” के दावों पर उठे सवाल .. सक्ती, जिले में एक ओर शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया सक्ती में नवीन अजाक थाना का शुभारंभ, डायल-112 के 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी किया रवाना ..

पुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती : सक्ती में अजाक थाना उद्घाटन के साथ डायल-112 सेवा का विस्तार, पत्रकार संघ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending