Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के बॉर्डर पर वाहनों का किया गया सघन जांच ..

Published

on

आमजनता से पुलिस अच्छा व्यवहार करें थाने में आने वाले शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित कार्यवाही हेतु एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश ..

सक्ती, आगामी विधानसभा आमचुनाव को दृष्टिगत रखते कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम. आर. आहिरे द्वारा पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना तथा चौकी प्रभारियों को पूरे जिले में नाकाबंदी पॉइंट लगाकर रात्रि में आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत विगत दिवस रात 9 बजे जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम. आर. आहिरे द्वारा सक्ती एवं जांजगीर चांपा जिला के बार्डर, ग्राम रिसदा नेशनल हाईवे 49 में स्वयं उपस्थित होकर वाहनों की चेकिंग की गई एवं जिले के सभी थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी को नाकाबंदी पॉइंट में संघन चेकिंग किए जाने कहा गया है।

जिले में आमजनता के साथ पुलिस को अच्छा व्यवहार रखने तथा थाने में आने वाले आम जनता की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निराकरण हेतु सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सभी थाना प्रभारी को अपने थाना क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों का निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए गए है। जिले से किसी भी प्रकार की कोई अवैध सामग्री का आवागमन ना कर सके इसके लिए सभी थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों पर निगरानी रखते हुवे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिले के सभी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर अवैध शराब, गांजा, जुआ सट्टा आदि गतिविधि पाए जाने पर अधिनियम अंतर्गत अधिक से अधिक जप्ती कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है। आर्म्स एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए भी निर्देश दिए गए है। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग का अमला उपस्थित था।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा1 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending