खबर रायगढ़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव अमिताभ जैन व डीजीपी अशोक जुनेजा ..

बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..
रायगढ़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 सितम्बर को रायगढ़ के कोड़ातराई में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने मुख्य सचिव अमिताभ जैन व डीजीपी अशोक जुनेजा आज रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिंदल एयर स्ट्रीप, कोड़ातराई आयोजन स्थल, रूट प्लान के साथ अन्य सभी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहे। मुख्य सचिव श्री जैन व डीजीपी श्री जुनेजा ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, लोगों के आने-जाने के रूट के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने तैयारियों को लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी।


मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आने वाली गाडिय़ों और रूट प्लान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं डीजीपी अशोक जुनेजा ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फोर्स की तैनाती और अन्य इंतेजामों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एडीजीपी प्रदीप गुप्ता, आईजीपी गुप्तवार्ता डॉ.आनंद छाबड़ा, बिलासपुर संभाग आयुक्त के.डी.कुंजाम, आईजीपी बिलासपुर अजय यादव, आईजीपी डॉ.संजीव शुक्ला, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, एसएसपी सदानंद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login