Connect with us

खबर रायगढ़

पूरे जिले में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी की जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस ..

Published

on

सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने ली गई शपथ ,

गांव में अटल चौक में आयोजित हुए कार्यक्रम ..

रायगढ़, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज जिले भर में सुशासन दिवस मनाया गया। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अटल चौक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

सुशासन दिवस के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के पतरापाली के अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर महापौर श्रीमती जानकी काटजू, पार्षद एवं पूर्व सभापति सुभाष पांडेय, पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल, पार्षद शीनू राव, पार्षद रूप चंद चौधरी, पार्षद नारायण पटेल, नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, उपायुक्त सुतीक्षण यादव एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेही बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने तथा प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु सुशासन दिवस पर शपथ ली। कार्यक्रम में विशेष रूप से सफाई अभियान भी चलाया गया तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।


ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने मनाया सुशासन दिवस ..


जिले के ग्रामीण अंचलों में भी पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। ग्राम पंचायत परसदा के आश्रित ग्राम मुरालीपाली में सरपंच श्रीमती बेदकुंवर पटेल, पंच श्रीमती बसंत कुंवर पटेल, श्रीमति कुमारी पटेल श्रीमती शांति सागर एवं श्रीमती सुलोचना महंत, श्रीमती कमला सिदार, खेमराज पटेल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में अटल चौक में सुशासन दिवस मनाया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत टांगरघाट, रोडोपाली, बासनपाली, मौहापाली, सामारुमा जैसे विभिन्न ग्राम पंचायतों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन कर उन्हें याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।

25 दिसंबर से एक सप्ताह तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान ..

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर जिले में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। सुशासन दिवस से जिले के सभी नगरीय निकाय, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित कीया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

बीआरसी में हरी खाद व नील-हरित काई पर प्रशिक्षण, किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी ..

मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए हरी खाद अपनाने पर जोर, सक्ती में कृषक प्रशिक्षण आयोजित .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

खाद्य सुरक्षा जांच में मिली खामियां, जूस सेंटरों से लिए गए नमूने ..

गर्मी में बिक रहे पेय पदार्थों पर सख्ती, प्रशासन का विशेष जांच अभियान शुरू .. सक्ती, जिले में खाद्य सुरक्षा...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

PM-AASHA के तहत रगजा में रबी फसलों की खरीदी शुरू, 28 क्विंटल सरसों का उपार्जन ..

सक्ती में समर्थन मूल्य पर सरसों खरीदी का शुभारंभ, किसानों को मिला योजना का लाभ .. सक्ती, प्रधानमंत्री आय संरक्षण...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

महतारी वंदन योजना: ई-केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क, 30 जून तक अपडेट जरूरी ..

हितग्राहियों के लिए अलर्ट: समय सीमा में कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो रुक सकता है लाभ .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

चांपा की डागा कॉलोनी में खिला दुर्लभ लिली फूल, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ ..

अग्रवाल (ऐरन) परिवार के घर 6 वर्षों से खिल रहा खास ‘अप्रैल लिली’, बना आकर्षण का केंद्र .. जांजगीर-चांपा, शहर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर बसाने की मांग तेज ..

ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं पर एकजुटता, चैंबर का मिला समर्थन; शहर में जाम से राहत के लिए उठी बड़ी मांग .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे 4.16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन, आदिवासी अंचल को मिलेगी नई गति ..

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने घुइछुआ मे किया विकास कार्यों का शुभारंभ, पुल-पुलिया व सीसी रोड निर्माण को मिली...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती मे जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 28 अप्रैल को, नामांकन के साथ मैदान में उतरे कई दावेदार ..

अधिवक्ता संघ चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, नामांकन के बाद उम्मीदवारों ने तेज किया जनसंपर्क .. सक्ती, जिला अधिवक्ता संघ सक्ती...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

खरीफ सीजन में फार्मर आईडी अनिवार्य, बिना आईडी नहीं मिलेगा खाद ..

एग्रीस्टैक पोर्टल से जुड़े बिना नहीं मिलेगा उर्वरक, किसानों को जल्द पंजीयन कराने के निर्देश .. सक्ती, खरीफ सीजन में...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

खरीफ सीजन में फार्मर आईडी अनिवार्य, बिना आईडी नहीं मिलेगा खाद ..

एग्रीस्टैक पोर्टल से जुड़े बिना नहीं मिलेगा उर्वरक, किसानों को जल्द पंजीयन कराने के निर्देश .. सक्ती, खरीफ सीजन में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending