Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सक्ती के कार्यालय में मनाया गया विश्व क्षय दिवस ..

Published

on

संक्रमित ब्यक्ति के खांसने, क्षीकने, थूकने से फैलता हैं टीबी ..

सक्ती, भारत वर्ष में 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी तारतम्य में सीएमएचओ कार्यालय सक्ती में सीएमएचओ डॉ सूरज सिंह राठौर, डीपीएम अर्चना तिवारी, ब्लॉक टीबी सुपरवाइजर विनोद राठौर और संजय बंजारे की उपस्थिति में टीबी दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर के मार्गदर्शन में टीबी कार्यक्रम नित नए आयाम को छूते हुए राज्य द्वारा 2023 में पुरुषकृत भी किये गए है एवं स्वयं 2025 तक टीबी मुक्त करने की शपथ ली एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी शपथ दिलाई गई।

सीएमएचओ डॉ सूरज सिंह राठौर एवं सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राठौर द्वारा टीबी बीमारी के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। टीबी एक संक्रामक बीमारी हैं, जो कि माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है, संक्रमित ब्यक्ति के खांसने या छीकने से टीबी की बैक्टीरिया हवा के माध्यम से एक से दूसरे ब्यक्ति में फैलती है। इसलिये सभी को टीबी के लक्षण न होने पर भी समय समय पर टीबी की जांच कराते रहना चाहिए। जिससे आवश्यक दवा लेकर इस बीमारी से बचा जा सके। जबकि भारत वर्ष के सभी अस्पतालो में जांच और दवा पूरी तरह से निःशुल्क हैं। चिंताजनक स्थिति यह है कि दुनिया भर में इस बीमारी से वर्ष में 14 से 15 लाख लोगों की मृत्यु टीबी से होती हैं, जबकि एक करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आते है। जिला सक्ती की बात करे तो 2023 में 589 टीबी मरीज मिले जिसमें सक्ती 188, डभरा 137, मालखरौदा 124, जैजैपुर 140 था। वर्तमान में इस बीमारी का इलाज संभव है, परन्तु मरीज दवाओं का पूरा कोर्स न करने या मरीज ठीक हो गया हूँ यह मानकर दवा खाना छोड़ देता हैं, जिसके कारण मरीज गम्भीर स्थिति में फस जाता है और कोई भी एन्टीबायोटिक उसको असर नहीं करती है। जिससे मरीज को बचा पाना काफी मुश्किल हो जाता हैं। टीबी से प्रभावित करने वाली अंगों की बात की जाए तो यह फेफड़ो को ज्यादा तर प्रभावित करती हैं साथ ही अन्य अंगों जैसे हृदय, हड्डी, गुर्दे, आत, आदि को भी प्रभावित करती हैं, इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। दो सप्ताह से अधिक की खाँसी, लगातार रात के समय बुखार आना, रात में पसीना आना, बलगम में खून, वजन घटना, भूख न लगना। इस तरह के लक्षण मिलने पर नजदीकी अस्पताल में जाकर डॉक्टर से परामर्श और जाँच जरूर कराए। टीबी की जांच के लिये उच्च गुणवत्ता की मशीन भी जिला सक्ती के चारो ब्लॉक में लगाई गई हैं। जिसमे कम समय मे टीबी की पहचान की जा सकती हैं। टीबी होने पर 6माह का दवा का पूरा कोर्स कर अपनी जान बचा सकते है। टीबी मरीजों को शासन द्वारा पोषण आहार के लिये दवा की पूरी अवधि तक 500 रुपये प्रतिमाह प्रदान की जाती हैं। जो कि डीबीटी के माध्यम से मरीज के खाते में ट्रांसफर होती हैं। जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों द्वारा टीबी मरीजो को गोद लेकर उन्हें पोषण आहार प्रदान कर अतिरिक्त लाभ प्रदान की जाती हैं। कार्यक्रम में जिले के समस्त एमएलटी, आरएमए, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ एवं हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर23 मिनट ago

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..

राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन .. रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़6 घंटे ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर24 घंटे ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़1 दिन ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना ..

यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. सुरेंद्र सिंह की टीम की कार्रवाई , ब्रीथ एनालाइजर से पकड़ाया वाहन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending