Connect with us

खबर बिलासपुर

गरीब बच्चों के लिए शिक्षा का नया अवसर: निःशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ ..

Published

on

अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र: शिक्षा दान अभियान में अनुकरणीय पहल ,

कमिश्नर कावरे का वादा: ई-लाइब्रेरी और भवन निर्माण के लिए करेंगे विशेष सहयोग ..

बिलासपुर, अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र जो गरीब प्रतिभावान बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग संस्था है,अब इस संस्था में उन सभी निर्धन प्रतिभावान बच्चों को निःशुल्क लाइब्रेरी सुविधा मिलेगी। जहाँ वातानुकूलित कक्ष तथा शांत वातावरण में बच्चे अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिये घंटों बैठ कर अध्ययन कर सकेंगे।

ज्ञातव्य हो कि अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा अपने तनखे से कुछ राशि बचाकर उन निर्धन प्रतिभावान बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था दी है एवं उन बच्चों के लिये निःशुल्क लायब्रेरी प्रारम्भ कर शिक्षा दान महा अभियान को आत्मसात किया है। जो समाज शिक्षित होगा, वही समाज विकसित होगा। शिक्षा का कोई विकल्प नहीं हो सकता। इसके लिये जागरूक अधिकारी कर्मचारी अमूर्त सहयोग करके समाज का ऋण उतारने का उत्कृष्ट प्रयास कर रहे है।

निःशुल्क लायब्ररी उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महादेव कांवरे (आईएएस) संभागीय कमिश्नर बिलासपुर और रायपुर के हाथों हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ लक्ष्मण भारती प्रांताध्यक्ष अजाक्स, शिवकुमार कंवर उप जिलाधीश बिलासपुर, प्रांतीय संगठन मन्त्री जितेंद्र पाटले, प्रांतीय संचिव डॉ अमित मिरी, संभागीय अध्यक्ष डॉ मोहन शेन्डे, कृष्ण कुमार रायकवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केदार अनंत, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रांत अध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र धृतलहरे एवं सभी दान दाता अधिकारी कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी दान दाताओं को कमिश्नर कावरे के हाथों सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि के आसंदी से कमिश्नर महादेव कावरे ने अपने उद्बोधन मे कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर जी द्वारा दिये गए संवैधानिक अधिकारों के ऋण को सिर्फ और सिर्फ अपने आने वाले पीढ़ी को शिक्षा दान करके उबार सकते है। शिक्षा ही सब समस्याओं का समाधान है और इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कमिश्नर कावरे ने अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र के लिये जल्द ही ई लायब्रेरी और इस केन्द्र भवन निर्माण के लिये पृथक से नगर निगम क्षेत्र में भूमि अलॉट करने में सहयोग करने की बात कही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर4 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़2 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending