Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

टीसीएल महाविद्यालय में मूट कोर्ट का आयोजन: छात्रों ने निभाई न्याय प्रक्रिया की भूमिकाएं ..

Published

on

अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रों को मिला व्यावहारिक कानून ज्ञान – श्रीया अग्रवाल ..

जांजगीर-चाम्पा, टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मूट कोर्ट एक शैक्षणिक और व्यावहारिक अनुभव का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। इस कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, न्यायाधीश प्रियंका अग्रवाल, प्रगति चौहान, और एडिशनल एसपी उमेश कश्यप जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों ने शिरकत की।

मूट कोर्ट का मुख्य विषय NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) केस पर आधारित था। इसमें एलएलबी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कानूनी भूमिकाएं निभाईं और वास्तविक अदालत की प्रक्रिया का मंचन किया। कार्यक्रम में छात्रों ने जज, लोक अभियोजक, बचाव पक्ष, आरोपी, गवाह, पुलिस अधिकारी, और अन्य भूमिकाओं को बखूबी निभाया।

इस आयोजन में अफसरों ने छात्रों का हौसला बढ़ाया और मूट कोर्ट को कानून की शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट के माध्यम से छात्रों को न्यायालय की प्रक्रिया, कानूनी बहस, और केस की बारीकियों को समझने का मौका मिलता है, जो उनके भविष्य के करियर के लिए लाभकारी होगा।

प्रमुख भूमिकाएं:

जज: ऋतिक शर्मा ,

लोक अभियोजक: शालिनी यादव, सरोज कुर्रे ,

बचाव पक्ष: श्रीया अग्रवाल, समीर कुमार ,

पुलिस अधिकारी: सुनील खूंटे, सुनील चौहान, संजय सोनी ,

गवाह: रविंद्र लठियारे, सूरज कश्यप, सुमन पटेल ,

एसडीएम: सुधा निर्मलकर ,

पटवारी: रीना ,

अभियुक्त: सम्मी नारंग ,

पुकार कर्ता: सूरज गढ़ेवाल ,

स्टेनो: संतोषी ,

एंकरिंग: सोनाली और सोनिया ,

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष आभा सिन्हा, प्राध्यापक अभय सिन्हा और अन्य अतिथि प्राध्यापकों की उपस्थिति ने इसे और भी प्रभावशाली बनाया। इस आयोजन ने छात्रों को कानून की व्यावहारिक शिक्षा प्रदान कर उनके आत्मविश्वास और पेशेवर क्षमता को मजबूत किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..19 मिनट ago

वेल विशर फाउंडेशन व नगर के साहित्य पसाधना मंच द्वारा पदम् श्री, पदम् भूषण व पद्म विभूषण तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि ..

पंडवानी की अमर स्वर साधिका तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि, अकलतरा में जुटे साहित्यकार और कला प्रेमी .. तीजन बाई...

खबर कोरबा1 घंटा ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी बने सतीश प्रकाश सिंह ..

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की सौंपी जिम्मेदारी .. कोरबा, युवा कार्यक्रम...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सड़क किनारे घायल का बहाना बनाकर की झपटमारी, एक युवक व दो नाबालिग पकड़ाए ..

डभरा पुलिस ने 7 हजार रुपये की झपटमारी का किया खुलासा, बाइक व 3 हजार रुपये नकद बरामद .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर जोर ..

‘संगठन सर्वोपरी’ के मंत्र के साथ डिजिटल प्रशिक्षण, मासिक कार्ययोजना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर हुई विस्तृत समीक्षा...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश ..

सक्ती, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल, स्टेशन पारा सक्ती में आज छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

थर्माकोल पेपर कटर से गला और सीने पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार ..

पैसे के विवाद में वारदात, खून से सना पेपर कटर बरामद; घायल का बिलासपुर में इलाज जारी .. सक्ती, सक्ती...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा ..

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के दिए निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय 08 जुलाई 2026 को । (1) मंत्रिपरिषद् ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक...

खबर रायगढ़2 दिन ago

🚨 “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड ..

🚨 साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, सट्टा-पट्टी एवं नगदी जब्त , 🚨 थाना कोतवाली में महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

सेमरा में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा नए भवन में स्थानांतरित, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगी बेहतर बैंकिंग सेवा ..

SBI के प्रबंध निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन, ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने का दिया संदेश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending