Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में शांति समिति की बैठक आयोजित ..

Published

on

होली और रमजान के मद्देनजर
त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाए – एसडीओपी मनीष कुंवर ..

सक्ती, 14 मार्च, शुक्रवार को हिंदू समुदाय का प्रमुख त्योहार होली बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही, मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान महीना भी चल रहा है, जिसमें शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अदा की जाती है। इन दोनों महत्वपूर्ण अवसरों के मद्देनजर, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज सक्ती तहसील कार्यालय के सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कुंवर, थाना प्रभारी बृजेश तिवारी, अतिरिक्त तहसीलदार विद्याभूषण साव, नायब तहसीलदार जागृति आनंद, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि महबूब खान ने आश्वासन दिया कि होली के दिन मुस्लिम समुदाय पूर्ण सहयोग करेगा, जिससे हिंदू भाईयों को होली खेलने में कोई परेशानी न हो। यह कदम सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश –

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कुंवर ने शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित दिशा-निर्देशो का पालन करने को कहा:

किसी से भी अभद्र व्यवहार न करें; गाली-गलौज और अश्लील गानों का प्रयोग वर्जित है।

हरे-भरे पेड़ों को न काटें और जबरन रंग-गुलाल न लगाएं।

महिलाओं का सम्मान करें और अच्छे नागरिक का परिचय दें।

बिजली खंभों के नीचे व तंग गलियों में होलिका दहन न करें; होलिका दहन के समय पांच व्यक्ति ही उपस्थित रहें।

दहन में जबरन दरवाजे, खिड़कियां या जलाऊ लकड़ी न डालें; पेंट, डामर या कीचड़ का प्रयोग न करें।

मुखौटा पहनना पूर्णतः प्रतिबंधित है और गैर कानूनी है।

नशा न करें और नशे में वाहन न चलाएं; मोबाइल से अभद्र संदेश या गाली-गलौज न करें।

पानी का सदुपयोग करें और सांप्रदायिक भावनाओं का सम्मान करें; मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, गिरजाघर में प्रार्थना करने वालों पर जबरन रंग न डालें।

परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि यंत्रों का कम आवाज में उपयोग करें; यात्रा करने वालों पर जबरन रंग-गुलाल न डालें।

अफवाहों पर ध्यान न दें; सत्यापन कर पुलिस को सूचना दें।

दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं और नशे में वाहन न चलाएं; होलिका दहन समय पर ही करें।

सड़कों पर लकड़ी या पत्थर से अवरोध न बनाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

पुलिस प्रशासन द्वारा शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी, और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष कुंवर ने आवश्यक सूचना देने हेतु पुलिस कंट्रोल द्वारा मोबाइल नंबर 9479189615 भी जारी किया है।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए और प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। सभी ने मिलकर होली और रमजान के त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..21 घंटे ago

🔮 भाजपा जोबी मंडल की पहल रंग लाई, देहजरी के ऊपरपारा में लगा नया ट्रांसफार्मर ..

🔮 लंबे इंतजार के बाद दूर हुई बिजली समस्या, नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों को मिली राहत: जनप्रतिनिधियों को...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

🌴 जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत कोटेतरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों ने लगाए फलदार व छायादार पौधे ..

🌴 पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: सरपंच सुनीता रमेश साहू के नेतृत्व में कोटेतरा में हुआ वृहद वृक्षारोपण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

🔮 महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 27.6 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

🚨 भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 भीख मांगकर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, 24 घंटे तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप; दोनों आरोपी को...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

🔮 भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत ..

🔮 पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन और एमडी विवेक आचार्य ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत , 🔮 मंत्रिमंडल चिंतन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔮 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन ..

🔮 विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप ..

🚨 जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड , 🚨...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔮 पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत ..

🔮 पंडवानी को विश्व मंच तक पहुंचाने वाली महान लोकगायिका के निधन पर संस्कृति मंत्री ने जताया गहरा शोक, कहा—...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि ..

डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending