Connect with us

खबर सक्ती ...

अपने कार्यकर्ता के विवाह समारोह के हल्दी कार्यक्रम में बिना सूचना अचानक पहुंचे डॉ. महंत, परिजनों में खुशी की लहर ..

Published

on

कांग्रेस जिला महामंत्री और किरारी सरपंच अमित राठौर को डॉ. चरणदास महंत ने केक काटकर दी जन्मदिन की बधाई ,

राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच डॉ. चरणदास महंत ने निभाया ‘कार्यकर्ता धर्म’ – यही है सच्चा नेतृत्व! ..

सक्ती, जहां एक ओर पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता “संविधान बचाओ आंदोलन” को लेकर सक्रिय हैं और शिक्षा विभाग में हो रहे निजीकरण के खिलाफ जगह-जगह आंदोलन व प्रेस वार्ताएं जारी हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच मानवीय पहलू दिखाते हुए अपने एक कार्यकर्ता के घर पहुंचकर सबको चौंका दिया।

7 मई को कोरबा से रवाना होकर डॉ. महंत ने घरघोड़ा व धरमजयगढ़ में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद अचानक सक्ती विश्राम गृह पहुंचे। वहां कांग्रेस जिला महामंत्री एवं किरारी सरपंच अमित राठौर के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी। इसी दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मयंक सोनी ने उन्हें बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज साहू के विवाह समारोह का आज हल्दी कार्यक्रम है।

इस पर डॉ. महंत ने बिना किसी पूर्व सूचना के झुलकदम सोंठी स्थित पंकज साहू के निवास पर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। एक बड़े नेता को अचानक अपने घर देखकर साहू परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवारजनों ने गर्मजोशी से डॉ. महंत का स्वागत किया।

इसके पश्चात डॉ. महंत ने कसेरपारा में शारदा प्लाई के संचालक घासी राम अग्रवाल के नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश के अवसर पर भी शिरकत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, डॉ. महंत के जिला प्रतिनिधि गुलज़ार सिंह ठाकुर, महंत समर्थक उगेन्द्र अग्रवाल (पप्पू), नरेश गेवादिन, राजेश शर्मा, महबूब खान, रश्मि गवेल, आनंद अग्रवाल, विष्णु तिवारी, गिरधर जायसवाल, समारू देवांगन, पार्षद संतोष सोनी, चंद कुमार सोनी, विशाल जांगड़े, अशोक यादव, रोहित यादव, उमेश यादव, अमित राठौर, सुदेश शर्मा, कालू अग्रवाल, अमीर अग्रवाल, छोटे लाल यादव, विनय कुमार चंद्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पंच, सरपंच और जनपद सदस्य उपस्थित रहे।

“डॉ. चरणदास महंत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सच्चा नेता वही होता है जो हर सुख-दुख में अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहता है। उनका आत्मीय और सहज व्यवहार दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच उनके प्रति और अधिक विश्वास एवं सम्मान का भाव उत्पन्न हुआ।”

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending