Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज ,

थाना प्रभारी अनवर अली के नेतृत्व में बड़ी सफलता, टीम ने निभाई अहम भूमिका ..

सक्ती, थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध जुआ, सट्टा व शराब पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सक्ती प्रभारी के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में पुलिस ने एक आरोपी को 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पुरेनहापारा, सक्ती निवासी नुरेंद्र कुमार लोधी उर्फ सोनू अपने घर के सामने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने स्टाफ व गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपी नुरेंद्र कुमार लोधी (36 वर्ष) के पास से संतरा रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे हुए विभिन्न बर्तनों में कुल 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 800 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी शराब रखने व बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके आधार पर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 200/2025 पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के नेतृत्व में सउनि एन्थोनी एवका, प्रधान आरक्षक उमेश साहू, विनोद कंवर, संजू शर्मा, आरक्षक जोगेश राठौर, यादराम चंद्रा, शैलेन्द्र देवांगन, गौरसिंह कंवर, म. आर. दिव्यांश गोंड व रेखा कंवर की अहम भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 मिनट ago

बुधवारी बाजार में खुलेआम शराब पिलाने पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई, कई लोग हिरासत में ..

एसपी के निर्देश पर अवैध धंधों पर सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर शराब परोसने वालों को पुलिस का अल्टीमेटम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, बूथ व पंचायत स्तर पर गठन के निर्देश ..

सक्ती में कांग्रेस की संयुक्त बैठक, संगठन मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर – गिरधर जायसवाल...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

तेंदवाही तालाब में पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध महुआ पास नष्ट ..

ओड़ेकेरा में अवैध शराब के कच्चे माल पर कार्रवाई, जैजैपुर पुलिस सख्त .. सक्ती, जिले के थाना जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलादुला में फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार, कई फरार ..

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप: जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नगदी और बाइक जब्त .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, हाइवा व ट्रैक्टर-लोडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर देर रात कार्रवाई, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गायत्री शक्तिपीठ सक्ती में हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ व दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन ..

भक्ति में डूबा सक्ती नगर: सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु .. सक्ती, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending