Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ थीम पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दिलाया योग का संकल्प, पौधारोपण कर दिया हरित योग का संदेश ,

सामूहिक योगाभ्यास में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र व नागरिकों की उत्साहपूर्वक सहभागिता ..

सक्ती, 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सामुदायिक भवन सक्ती, में ’’एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ की थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह सात बजे से आयोजित किया गया। सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने योगाभ्यास प्रतिभागियों को योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प भी दिलाया। वहीं कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत मुख्य अतिथि, व जनप्रतिनिधियों द्वारा सामुदायिक भवन परिसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर हरित योग का संदेश दिया गया । सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बादाम का पौधा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा द्वारा करंज का पौधा, नगर पालिका परिषद सक्ती अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा नीम का पौधा लगाया गया।

कार्यक्रम में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ ही है जोड़ना यह केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी जोड़ता है। उन्होंने कहा कि योग करने से विकार समाप्त होते हैं और तन-मन में आंतरिक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि देश विदेश के लोग योग को अपना रहे है। वर्तमान समय मे दुनिया के लगभग 170 देश योग को अपना चुके है। अपने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से योग को अपनाएं। उन्होने बताया कि सिंधु घाटी सभ्यता में भी योग मुद्रा के अवशेष प्राप्त हुए है। योग भारत देश की आत्मा है। योग करने से तनाव घटता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और मन शांत होता है। इसी क्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत की प्राचीन योग परंपरा को अपना कर गर्व से योग दिवस मना रहा है। उन्होने कहा कि योग शारिरीक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। योग जीवन के लिए बहूत ही सरल और महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, अनुशासित जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। योग सत्र में पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्धउष्ठासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शिथिलीकरण अभ्यास, स्कंध संचालन, ताड़ासन एवं शवासन का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, प्राणायाम, भ्रामरी आदि का प्रशिक्षण देकर योग के मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिले के सभी विकासखंड में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास कर दैनिक जीवन में नियमित योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, नगर पालिका परिषद सक्ती अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, रामनरेश यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती अरूण सोम, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, समाज कल्याण उपसंचालक सुनील मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारियों, जिले के गणमान्य नागरिक, आमजन, स्कूली छात्र छात्राएं,नगरवासियों आदि द्वारा सामुदायिक भवन सक्ती में उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता देवाशीष बैनर्जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार द्वारा किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending