Connect with us

खबर रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का पर्यावरण संरक्षण में अनोखा कदम ..

Published

on

फायरिंग रेंज में सजी हरियाली, 500 से अधिक पौधे रोपे गए ,

एसपी दिव्यांग पटेल ने किया वृक्षारोपण, जवानों ने लिया देखभाल का संकल्प ..

रायगढ़, मानसून की पहली फुहारों के साथ ही रायगढ़ पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी पहल करते हुए ग्राम उर्दना स्थित जिला पुलिस की फायरिंग रेंज भूमि पर व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक 500 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें ज्यादातर छायादार और फलदार दोनों प्रकार के वृक्ष शामिल हैं।

हर वर्ष की तरह इस बार भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र की रिक्त भूमि पर अधिकाधिक पौधारोपण करें। इसी क्रम में उर्दना की साढ़े चार एकड़ भूमि पर स्थित फायरिंग रेंज में पुलिस जवानों और अधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाकर अभियान को जनभागीदारी का रूप दिया।

आज सुबह स्वयं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने फायरिंग रेंज पहुंचकर वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया और जवानों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए पौधे लगाए। वहीं आज सुबह रक्षित केंद्र एवं एसपी ऑफिस के जवानों द्वारा भी 200 अतिरिक्त पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा हेतु पशुओं से बचाव के लिए मेड तैयार की गई है और बांस से घेराव किया जा रहा है।

इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने वृक्षों की देखभाल और उन्हें सुरक्षित संरक्षित रखने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान डीएसपी सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक मनीराम सोनवानी सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

रायगढ़ पुलिस की यह हरियाली पहल जहां एक ओर जिले की जलवायु और पारिस्थितिकी को संबल प्रदान करेगी, वहीं पुलिस विभाग की सामाजिक व पर्यावरणीय जिम्मेदारियों की मिसाल भी बनेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending