Connect with us

खबर रायगढ़

पुसौर और पूंजीपथरा क्षेत्र में अवैध शराब पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, 26 लीटर महुआ शराब जब्त ..

Published

on

रायगढ़, ज़िले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार मुहिम चला रही जिसमें आज पुसौर और पूंजीपथरा थाना क्षेत्रों में कुल चार आरोपियों को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

पुसौर पुलिस की दोहरी कार्यवाही –

थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में ग्राम कोसमंदा व धुरनपाली में रेड कार्यवाही की गई।

मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम धुरनपाली निवासी विश्वजीत चौहान (उम्र 23 वर्ष) के कोला बाड़ी में दबिश दी गई, जहां पुलिस को एक सफेद प्लास्टिक जरिकेन और माजा की बोतल में भरे कुल 06 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त किया गया मिला।

दूसरी कार्यवाही में आरोपी पंचराम चौहान (उम्र 60 वर्ष) के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे वह बिक्री हेतु घर में छिपाकर रखा था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

दोनों कार्यवाही में प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, योगेश उपाध्यक्ष, जेनिपा पन्ना, आरक्षक किर्तन यादव, डहरू उरांव, ठण्डाराम गुप्ता, धनुर्जय बेहरा, विजय कुशवाहा, महिला आरक्षक देवमति मांझी शामिल रहे।

पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई –

थाना पूंजीपथरा के उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का के नेतृत्व में ग्राम तराईमाल में दो अलग-अलग कार्यवाहियां की गईं।

पहली कार्यवाही में बुधराम भगत (उम्र 45 वर्ष) के घर से 10 लीटर क्षमता वाली जरिकेन में भरे 07 लीटर कच्ची शराब जिसकी कीमत लगभग 700, रुपये बरामद की गई।

दूसरी कार्यवाही में आरोपी राजेन्द्र तिग्गा (उम्र 49 वर्ष) के पास से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत 600, रुपये जब्त की गई। दोनों मामलों में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

इन दोनों कार्यवाही में प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, जगीत राठिया, आरक्षक सुरेंद्र यादव एवं महिला आरक्षक पुष्पा कुजूर की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending