Connect with us

खबर कोरबा

कलेक्टर एवं एसपी ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ..

Published

on

सभी अधिकारियों को सजगता और सतर्कता से कार्य करने के दिए निर्देश ..

कोरबा, जिले में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को सजगता, सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर वसंत ने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने और ऐसे स्थानों पर लोक शांति भंग करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग को सघन करें और अपने अधीनस्थ अमले को पूरी तरह से सक्रिय रखें। इसके साथ ही सूचना तंत्र को मजबूत बनाकर किसी भी संभावित समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर तत्काल किया जाए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने असामाजिक तत्वों और अवांछित गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में आपसी समन्वय, सूचना आदान-प्रदान और संयुक्त रणनीति के तहत कार्य करने पर बल दिया गया, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था प्रभावी रूप से बनी रहे।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर मनोज बंजारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर27 मिनट ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर40 मिनट ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की छापेमारी, कई होटलों से सिलेंडर जब्त ..

होटलों में घरेलू गैस से बन रहा था खाना, खाद्य विभाग की कार्रवाई में सिलेंडर व उपकरण जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर कोरबा16 घंटे ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

ऑफिसर्स क्लब की महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ..

बिलासपुर, ऑफिसर्स क्लब बिलासपुर की महिलाओं ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित ..

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , महानगरों की तर्ज...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश ..

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश , शिकायतों...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान .....

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

नवा रायपुर में सजेगा ‘’आदि परब-2026’’: 43 जनजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का भव्य संगम ..

परंपरा से पहचान तक ‘’आदि परब-2026’’ : छह राज्यों के जनजातीय कलाकारों से सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending