Connect with us

खबर कोरबा

पाली में जलभराव पर फूटा आक्रोश, डिप्टी सीएम का रोका काफिला ..

Published

on

जलनिकासी की अनदेखी से नगरवासी परेशान, सड़कों पर उतरे लोग ,

कलेक्टर-एसपी ने सुनी पीड़ा, समाधान का दिया आश्वासन ..

कोरबा, जल निकासी की व्यवस्था की अनदेखी से हर साल की तरह इस साल भी पिछले 2 दिनों से मानसून की झड़ी से उत्पन्न जलभराव की स्थिति से आक्रोशित नगर पंचायत पालीवासियों ने भूमिपूजन एवं रोड उत्सव कार्यक्रम से लौट रहे डिप्टी सीएम का काफिला रोक दिया। ग्रामीणों के अचानक आंदोलनकारी इस रवैये से चकित उद्योग मंत्री, कलेक्टर, एसपी ने भारी बारिश के बीच वाहन से उतरकर लोगों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर शीघ्र पानी निकासी का इतंजाम किए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर काफिले को रास्ता दिया।

भूमि पूजन और रोड उत्सव कार्यक्रम में आये प्रभारी मंत्री अरुण साव, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और कलेक्टर अजीत वसत समेत एसपी सिदार्थ तिवारी के काफिले को पाली के मंगल भवन से निकलने के उपरांत नगरवासियों ने रोक दिया। स्थानीय रहवासियों, व्यापारियों का आरोप है कि नगर में जरा सी बारिश पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते उनके घरों और दुकानों में पानी भर गया है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बस्ती और गलियों में भी जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है। उनका कहना है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

इस उपेक्षा से आक्रोशित होकर ही उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों के काफिले को रोकने का फैसला किया। बहरहाल जिला प्रशासन ने समस्या का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है, जिससे बरसात में इस तकलीफ से उन्हें निजात मिल जाएगी।

मौके पर मौजूद कलेक्टर अजीत वसत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने काफिले को आगे बढ़ने दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर27 मिनट ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर40 मिनट ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता ..

जमानत शर्तों का उल्लंघन कर फरार आरोपी को पकड़कर भेजा गया जेल .. जांजगीर-चांपा, चेक बाउंस के मामले में लंबे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending