Connect with us

खबर सक्ती ...

स्थानांतरण आदेश जारी: सक्ती जनपद के 14 पंचायत सचिवों का हुआ तबादला, कई को अतिरिक्त प्रभार ..

Published

on

15 वर्षों से एक ही पंचायत में जमे सचिव को लेकर उठे सवाल, चर्चा में प्रशासनिक निर्णय ..

सक्ती, जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन द्वारा जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कार्यरत सचिवों का बहुप्रतीक्षित स्थानांतरण आदेश आखिरकार जारी कर दिया गया। यह स्थानांतरण जनपद सीईओ द्वारा 3 जुलाई को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर 30 जुलाई को किया गया है। आदेश में 14 सचिवों का तबादला किया गया है, वहीं कई अन्य सचिवों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इस निर्णय का उद्देश्य लंबे समय से एक ही पंचायत में कार्यरत सचिवों का स्थानांतरण कर प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाना बताया जा रहा है। नए निर्वाचित सरपंचों व पंचों के शपथ ग्रहण के बाद लगातार सचिवों के स्थानांतरण की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही कई सचिवों के विरुद्ध शिकायतें भी सामने आई थीं, जबकि कुछ ने स्वयं तबादले के लिए आवेदन दिए थे।

स्थानांतरण सूची में शामिल प्रमुख नाम:

राजनीतिक दवाब की चर्चा:

हालांकि इस व्यापक तबादले के बीच ग्राम पंचायत सोंठी में पिछले लगभग 15 वर्षों से पदस्थ सचिव रामनारायण सिदार का नाम सूची से नदारद रहना चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि उनके स्थानांतरण का प्रस्ताव जनपद सीईओ द्वारा भेजा ही नहीं गया, जिससे पूरे जिले में राजनीतिक दबाव की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि क्या वास्तव में यह एक सामान्य प्रशासनिक चूक है या फिर इसके पीछे कोई “अदृश्य दबाव” कार्य कर रहा है। जनप्रतिनिधियों और पंचायतों से जुड़े लोगों में इस मुद्दे को लेकर असंतोष भी देखा जा रहा है।

जनपद सक्ती के इस प्रशासनिक फेरबदल को सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है, किंतु कुछ अपवाद निर्णयों ने इसकी पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह भी खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन आगे इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और चर्चा में रहे सचिव का स्थानांतरण कब तक संभव हो पाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending