खबर सक्ती ...
बिहान राधा कृष्ण स्व सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टर और सीईओ को पहनाई बीज जड़ित इको-फ्रेंडली राखी ..

सक्ती, रक्षाबंधन के पावन पर्व को पर्यावरण जागरूकता से जोड़ते हुए बिहान राधा कृष्ण स्व सहायता समूह, पलाड़ी कला की दीदियों ने एक सराहनीय पहल किया है। उनके द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर बीज जड़ित इको-फ्रेंडली राखी बनाकर उचित कीमत पर स्टाल लगाकर विक्रय किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बीज जड़ित हस्तनिर्मित इको-फ्रेंडली राखियाँ बांधकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर दीदियों ने बताया कि यह राखियाँ पूरी तरह से पर्यावरण हितैषी सामग्री से बनाई गई हैं, जिनमें मखना, लौकी, धनिया खीरा, ककड़ी, बरबट्टी, भिंडी, भुट्टा, धान तथा अन्य प्रकार के बीज और रेशे से बनी राखियां बनी हुई हैं। इन राखियों को उपयोग के बाद मिट्टी में बोया जा सकता है, जिससे पौधा उगाया जा सकेगा।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण सुरक्षा का सुंदर उदाहरण है। वहीं सीईओ वासु जैन ने दीदियों के आत्मनिर्भरता और नवाचार की भावना को प्रेरणास्पद बताया तथा अन्य महिला समूह को भी ऐसे ही नवाचार गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login