खबर रायगढ़
मुख्यमंत्री साय ने धरमजयगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का किया अनावरण ..

रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय के सामने अटल परिसर में भारतरत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष, सशक्त नेतृत्व और मर्यादित आचरण के प्रतीक थे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरमजयगढ़ में अटल जी की प्रतिमा स्थापना न केवल उनके योगदान को स्मरण कराएगी, बल्कि यह स्थान जनसेवा और राष्ट्रभक्ति के संदेश का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, अरूणधर दीवान, विजय अग्रवाल, गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, रत्थू गुप्ता, सतीश बेहरा, पवन शर्मा, टार्जन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login