Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ कैशलैस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ की वर्चुअल बैठक सम्पन्न ..

Published

on

दुर्ग में सम्मेलन सह संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ कैशलैस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ की वर्चुअल बैठक आज रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के संस्थापक सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, संभागीय एवं जिला संयोजक शामिल हुए।

बैठक में चर्चा के दौरान कर्मचारी हित में कैशलैस मेडिकल योजना लागू कराने हेतु संघ द्वारा अब तक किए गए प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया गया। सर्वसम्मति से आगामी माह में दुर्ग में संघ के बैनर तले एक सम्मेलन सह संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

संघ द्वारा अब तक मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की जा चुकी है। राज्य के सभी जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री को राखी भेजकर योजना लागू करने की मांग की गई तथा ट्विटर अभियान भी चलाया गया।

बैठक में विलंब से हो रहे क्रियान्वयन पर चिंता जताते हुए आगामी सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर सहभागिता की अपील की गई।

वर्चुअल बैठक में प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती ऊषा चंद्राकर, संरक्षक राकेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष लिखेश वर्मा, विनोद सिंह, रमेश कुमार नेगी, आजूराम सिन्हा, विजय कोचेंद्र, नंदगोपाल पटेल, ओमप्रकाश सोनवानी, चंद्र प्रकाश तिवारी सहित संगठन के सक्ती जिला संयोजक अजय सिंह सिदार उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी संघ के संभागीय सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने प्रदान की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...25 मिनट ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending