खबर सक्ती ...
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी ..

भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन ,
स्वास्थ्य सेवाएं ठप, मरीजों को झेलनी पढ़ रही है भारी परेशानी ..
सक्ती, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज तीसरा दिन रहा। बुधवार को हड़तालरत कर्मचारी सामूहिक रूप से भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे और अपनी दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल को सौंपा।

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को लगातार नज़रअंदाज़ कर रही है। कई बार ध्यानाकर्षण के बाद भी ठोस निर्णय न होने से वे मजबूरन आंदोलन के रास्ते पर हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी जायज़ मांगों पर सरकार सकारात्मक और ठोस पहल नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ गई हैं। नियमित इलाज से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक प्रभावित हो रही हैं। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को घंटों भटकना पड़ रहा है, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

अब सबकी नज़र इस बात पर टिकी है कि भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से शासन-प्रशासन तक पहुँचा पाते हैं और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में कितनी भूमिका निभा पाते हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login