Connect with us

खबर सक्ती ...

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को आजीवन कारावास ..

Published

on

सक्ती द्वितीय अपर सत्र न्यायालय का फैसला, अतिरिक्त लोक अभियोजक ने की सफल पैरवी ..

सक्ती, द्वितीय अपर सत्र न्यायालय सक्ती ने ग्राम छोटे रवेली निवासी आरोपी मनबोध चौहान को अपनी पत्नी मंतोषी बाई की हत्या के मामले में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में आरोपी को दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह फैसला न्यायाधीश श्रीमती रीना अग्रवाल द्वारा 3 सितंबर 2025 को सुनाया गया। मामले की पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक मनोज सिंह सिसोदिया ने की।

अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 4 सितंबर 2023 की रात लगभग 1:30 बजे की है। ग्राम छोटे रवेली के कोटवार घासीराम गोंड ने थाना प्रभारी को सूचना दी कि गांव के ही निवासी मनबोध चौहान ने उसे बताया कि उसकी पत्नी मंतोषी बाई शौचालय जाते समय गिर गई है और उसकी मौत हो गई है। इस सूचना पर कोटवार मनबोध चौहान के घर पहुंचा और शव की रखवाली करते हुए सुबह पुर्व सरपंच साखीराम साहू को जानकारी दी। सरपंच के आने पर देखा गया कि मृतिका के सिर, हाथ-पैर पर चोट के निशान थे और घर की दीवार व जमीन पर खून के धब्बे भी पाए गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने घटना स्थल का नक्शा तैयार किया और गवाहों रतन सिंह गोंड, साखीराम साहू और घासीराम गोंड के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान मनबोध चौहान के बयानों में विरोधाभास पाया गया, जिससे वह संदेह के घेरे में आया।

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी मंतोषी बाई को मारपीट कर हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर खून से सने डंडे और टांगिया को उसके घर से बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

मामला न्यायालय में विचारण हेतु प्रस्तुत किया गया। अभियोजन पक्ष ने कुल 9 गवाहों के बयान दर्ज कराए। गवाहों के कथनों और प्रस्तुत सबूतों के आधार पर अभियोजन पक्ष ने आरोपी को दोषी साबित कर दिया।

सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने आरोपी मनबोध चौहान को धारा 302 के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अदालत ने कहा कि अर्थदंड का भुगतान न करने की स्थिति में आरोपी को दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामले की सफल पैरवी कर न्यायालय से न्याय दिलाने में अतिरिक्त लोक अभियोजक मनोज सिंह सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending