Connect with us

खबर सक्ती ...

जनता को बड़ी राहत: नए जीएसटी स्लैब से रोजमर्रा के सामान सस्ते – जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ..

Published

on

व्यापारियों को सुविधा: कर अनुपालन आसान, पारदर्शिता में इजाफा ..

सक्ती, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा घोषित जीएसटी के नए स्लैब को लेकर छत्तीसगढ़ भारत स्काउट एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने कहा है कि यह निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था को अधिक संगठित, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने वाला है। उन्होंने इसे नवरात्रि और दीपावली से पहले जनता के लिए बड़ी सौगात बताया।

अंकित अग्रवाल ने कहा कि 22 सितम्बर से लागू होने जा रहे इस नए स्लैब से रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं और घरेलू सामानों पर जीएसटी दरों में कटौती का सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। इससे मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों की जेब पर बोझ कम होगा तथा उनकी क्रय शक्ति में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा, जब जनता की खरीद क्षमता बढ़ती है तो बाजार में मांग और खपत बढ़ती है, जिसका सीधा असर देश की आर्थिक वृद्धि पर पड़ता है। व्यापारियों के दृष्टिकोण से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कर दरों को युक्तिसंगत बनाने से टैक्स अनुपालन आसान होगा और व्यापारियों को राहत मिलेगी। इससे लेन-देन में पारदर्शिता आएगी और सरकार के लिए राजस्व संग्रह भी मजबूत होगा।

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने इसे व्यापारी वर्ग और सरकार दोनों के लिए विन-विन स्थिति करार दिया। उन्होंने माना कि कुछ विलासिता की वस्तुओं पर कर दरें बढ़ाई गई हैं, जिसका असर उच्च आय वर्ग पर पड़ेगा। लेकिन इसे उन्होंने देशहित में उचित बताते हुए कहा कि लक्जरी उत्पादों पर कर वृद्धि से सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, जिसका उपयोग विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं में किया जा सकेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

वीर हेमू कालाणी की पुण्यतिथि पर सक्ती में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित ..

भारतीय सिंधु सभा व सिंधी पंचायत ने गुरुद्वारा भवन में अर्पित किए श्रद्धा सुमन .. सक्ती, नगर के गुरुद्वारा भवन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध शराब पर पुलिस ने कशा शिकंजा: डुमरपारा में दबिश, संतोष सतनामी को भेजा जेल .. सक्ती, थाना बाराद्वार, जिला...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर हरुमांझी जी राइस मिल सील, धान खरीदी में अनियमितता उजागर ..

जीरो टॉलरेंस की बड़ी कार्रवाई: राइस मिल में 321 क्विंटल अतिरिक्त धान-चावल जब्त .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्र आमापाली, झालरौदा और भोथिया का हुआ औचक निरीक्षण ..

धान खरीदी नोडल अधिकारी वाशु जैन ने टोकन सत्यापन, वजन, स्टेकिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा. . सक्ती, कलेक्टर...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

धान खरीदी पर प्रशासन सख्त: नोडल अधिकारी अपनी उपस्थिति में धान खरीदी कार्यों का प्रतिदिन कराए ओपनिंग और क्लोजिंग – कलेक्टर ..

सभी नोडल अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार दस प्रतिशत टोकन का रैंडमली करे सत्यापन – कलेक्टर , पात्र किसानों से एक-एक...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

“कलेक्टर के सख्त तेवर: पोता की हनुमान जी राइस मिल पर छापा, 321 क्विंटल अतिरिक्त धान मिलने पर मिल सील” ..

“धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी उजागर: कलेक्टर के निर्देश पर हनुमान जी राइस मिल सील, प्रशासन का जीरो टॉलरेंस संदेश”...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डोंड़की में तीन दिवसीय सतनाम महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया जैतखाम पूजन ..

संतों व महापुरुषों की विचारधारा को सहेजना समाज के लिए आवश्यक : डॉ. चरणदास महंत , 33 वर्षों से सतनाम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी में अनियमितता पर सख्ती: कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम का नाइट पेट्रोलिंग, 24 घंटे प्रशासन अलर्ट ..

दिन के साथ रात में भी औचक निरीक्षण: धान खरीदी केंद्रों पर हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर व धान खरीदी नोडल अधिकारी ने ली जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ..

अवैध धान की खरीद पर सख्ती, पारदर्शिता के साथ अंतिम चरण की खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश .. सक्ती, खरीफ...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मालखरौदा में एक दिवसीय टीबी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ..

टीबी मुक्त जिला सक्ती के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित .. सक्ती, जिला सक्ती के विकासखंड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending