खबर जांजगीर-चांपा ..
जल प्रदूषण विषय पर विज्ञान मेला में अंशिका ऐरन ने लहराया परचम ..

पिछले वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बढ़ा चुकी हैं चांपा का मान ..
जांजगीर-चांपा, जिले के शिवरीनारायण में सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय विज्ञान मेला एवं वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में चांपा की कक्षा 10वीं की होनहार छात्रा अंशिका ऐरन अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंशिका ने जल प्रदूषण विषय पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शित कर आकर्षक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बरपाली चौक, डागा कॉलोनी निवासी अजय मधु (ऐरन) अग्रवाल की सुपुत्री अंशिका की इस सफलता पर परिवार, विद्यालय प्राध्यापक व साथियों ने हर्ष व्यक्त किया। उनकी दादी श्रीमती कमला देवी अग्रवाल, छोटे भाई लक्ष्य अग्रवाल तथा ताऊ विजय अग्रवाल ने शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि बीते वर्ष अंशिका ने रेन हार्वेस्टिंग व जल संरक्षण विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व संभाग स्तर पर प्रथम तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता डोंगरगढ़ में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया था।
लगातार उपलब्धियों से अंशिका ऐरन ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से सफलता निश्चित है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login