Connect with us

खबर सक्ती ...

योग्य और ईमानदार कार्यकर्ता के हाथों में होगी कांग्रेस की कमान — अलीगढ़ से पधारे पर्यवेक्षक विवेक बंसल ने किया स्पष्ट ..

Published

on

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत बोले — जिला अध्यक्ष चयन में मेरी भी नहीं चलेगी, निर्णय कार्यकर्ताओं की राय से होगा ..

सक्ती, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में कांग्रेस पार्टी के नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं जिला पर्यवेक्षक विवेक बंसल मंगलवार को सक्ती पहुंचे। उन्होंने स्थानीय वासु रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया कि कांग्रेस का जिला अध्यक्ष वही बनेगा जो योग्य, ईमानदार और सक्रिय कार्यकर्ता होगा।

विवेक बंसल के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती इंग्रिड मैकलाऊड़ तथा गरियाबंद विधायक जनकराम ध्रुव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने किया, जबकि स्वागत भाषण नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने दिया।

डॉ. महंत ने कहा — “जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में मेरी भी नहीं चलने वाली है। कांग्रेस में अब फैसला कार्यकर्ताओं की राय से होगा। जो भी योग्य, निष्ठावान और पार्टी के प्रति समर्पित व्यक्ति होगा, वही जिला अध्यक्ष बनेगा। जो लोग पार्टी छोड़कर दूसरी जगह गए हैं, उन्हें किसी भी सूरत में पद नहीं दिया जाएगा।”

वहीं, राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह कार्यकर्ता आधारित संगठन है। “हर कार्यकर्ता अपने आप में एक शक्ति है। जिला अध्यक्ष वही बनेगा जो सबको साथ लेकर चले और संगठन हित में काम करे। चयन के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है — चाहे कोई सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस या किसी भी प्रकोष्ठ से जुड़ा हो, उसे मौका मिल सकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक धारा है जिसने देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया है। “इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अनेक नेताओं की प्रेरणा से ही आज कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं।”

बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक रामकुमार यादव, डा महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन, प्रवक्ता गिरधर जायसवाल, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), हर्षवर्धन सिंह, राजेश अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीतम आगरावाल, राइस किंग खूंटे डभरा, पिंटू ठाकुर, नितेश नॉवेल वर्मा, हरिश्चन्द्र अग्रवाल (कालू), अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, श्रीमती रश्मि गबेल, श्रीमती गीता देवांगन, कुसुम यादव, कन्हैयालाल कंवर, संतोष सोनी, ऋषि राय, कृष्णा रात्रे अड़भार, विजय सूर्यवंशी, महबूब खान, मनोज जायसवाल, चंद्र कुमार सोनी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए ईमानदार, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता को ही जिला अध्यक्ष बनाया जाए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending