खबर सक्ती ...
सक्ती जिला स्तरीय राज्योत्सव की मुख्य अतिथि होंगी सांसद कमलेश जांगड़े ..

राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों के लिए कलेक्टर ने विभागों को सौंपे अलग-अलग दायित्व ..
सक्ती, राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि तय किए गए हैं। राज्य स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 1 से 5 नवम्बर तक पांच दिवसीय और जिला स्तरीय राज्योत्सव 2 से 4 नवम्बर तक तीन दिवसीय होगा। सक्ती जिले में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी। जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय सक्ती में कलेक्ट्रेट के समीप स्थित मैदान में किया जाना है।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने राज्योत्सव की सम्पूर्ण तैयारियों के लिए अपर कलेक्टर बालेश्वर राम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राज्योत्सव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जिला सक्ती को दायित्व सौंपने के साथ ही मंच निर्माण, साज-सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाईट, माइक, पेयजल, साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड, प्राथमिक चिकित्सा उपचार आदि व्यवस्थाओं एवं सभी आवश्यक तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।
राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा 25 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी-स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login