Connect with us

खबर सक्ती ...

चन्द्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

मोटरसायकल सहित कुल 32 हजार का माल जप्त, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया आरोपी ..

सक्ती, क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब और नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चन्द्रपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 20 लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसायकल सीडी डिलक्स (क्र. सीजी 13 एटी 8728) से ग्राम हरदी की ओर अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर ग्राम मिरौनी एवं मडवा के बीच मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई, जहां आरोपी धजाराम पिता ठुरूराम सिदार (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम नवापारा, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़ को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 2000 रुपये) और परिवहन में उपयोग की जा रही मोटरसायकल (कीमत 30,000 रुपये) सहित कुल 32,000 रुपये का माल जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 109/2025 दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामगिलास लहरे, उमाशंकर सिदार, आरक्षक मधु सिदार एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा। थाना चन्द्रपुर पुलिस की यह लगातार बड़ी कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में एक और कदम साबित हुई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending