खबर सक्ती ...
सक्ती के ग्राम देवरमाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला पंच गिरफ्तार ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम पंचायत देवरमाल में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में महिला पंच सुनीता बाई खूंटे पति अनुज राम खूंटे को भारी मात्रा में महुआ शराब बेचते पकड़ा गया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में पहले छद्म खरीदार भेजकर शराब बिक्री की पुष्टि की गई। पुष्टि होने के बाद आरोपिया के घर की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें आंगन में गड़े 20 लीटर क्षमता के सफेद प्लास्टिक डिब्बे में भरा 20 लीटर तथा दो हरी प्लास्टिक बोतलों में 2–2 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 24 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई है।
आबकारी विभाग ने आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(1)(क), 34(2) व 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर उसे जेल भेज दिया है।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ परसराम कहरा, कमलेश यादव, बसंती चौधरी और नगर सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login