खबर सक्ती ...
अवैध शराब पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 लीटर महुआ शराब जब्त — एक आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, जिला प्रशासन की सख्ती और कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 10 दिसंबर को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने नंदेलीभाठा वार्ड नंबर 2, थाना सक्ती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 12 लीटर महुआ शराब जब्त कर एक प्रकरण कायम किया गया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को सूचना मिली थी कि रवि सतनामी पिता रामजी सतनामी अपने घर पर भारी मात्रा में महुआ शराब बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए अधिकारियों ने पहले छद्म खरीददार के माध्यम से शराब की खरीद कराई। छद्म खरीद सफल होने और अवैध बिक्री की पुष्टि होते ही आबकारी विभाग की टीम ने तत्काल दबिश दी।
दबिश में आरोपी रवि सतनामी के कब्जे से 6 नग प्लास्टिक की बोतलें, प्रत्येक में 2 लीटर के हिसाब से कुल
12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विभाग ने आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर जेल दाखिल कराया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया कि नगर में संचालित रौताही मेला को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान भीड़ का लाभ उठाकर कुछ लोग अवैध शराब विक्रय का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए विभाग ने लगातार गश्त और छापेमारी को तेज कर दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम में परसराम कहरा, बसंती चौधरी तथा नगर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम की सतर्कता और सक्रियता से अवैध शराब कारोबार पर बड़ी रोक लगी है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login