Connect with us

खबर सक्ती ...

राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने सक्ती जिले के कई ग्रामों में किया निरीक्षण, स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ..

Published

on

सक्ती, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) रायपुर की राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह ने मंगलवार को जिले के जैजैपुर जनपद पंचायत अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर विभिन्न स्वच्छता कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पेंड्री, बरेकेलकला, डोटमा, देवरिमठ और झरप ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था तथा कचरा संग्रहण कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह ने घर-घर कचरा संग्रहण में संलग्न स्वच्छाग्राही समूहों से चर्चा कर स्वच्छता की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर देने तथा सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई बनाए रखने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सतत प्रयास है, जिसके लिए सभी का सहयोग बेहद जरूरी है।

राज्य सलाहकार ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत बनाए गए ढांचों, कम्पोस्ट पिट, सोक पिट, ड्रेनेज सिस्टम और कचरा संग्रहण वाहनों की स्थिति भी देखी। उन्होंने जहां सुधार की आवश्यकता थी, वहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और बेहतर कार्य करने वाले स्वच्छाग्रहियों की सराहना भी की।

उन्होंने कहा कि सक्ती जिला स्वच्छ भारत मिशन के कई मानकों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, परंतु ग्राम स्तर पर जागरूकता और नियमित निगरानी से इसे और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को अपनी आदत बनाने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की टीम, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, ग्रामीणजन तथा स्वच्छाग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उनके इस दौरे से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और उत्साह दोनों बढ़ा दिखाई दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending