खबर सक्ती ...
उपजेल सक्ती में मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ..

सीजेएम शुभदा गोयल ने बंदियों को बताए संवैधानिक व मानवाधिकार ,
सकारात्मक सुधार और अनुशासन पर सचिव कुशवाहा ने दिए महत्वपूर्ण संदेश ..
सक्ती, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को उपजेल सक्ती में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री शुभदा गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती तथा मनोज कुमार कुशवाहा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान सीजेएम सुश्री गोयल ने बंदियों को उनके संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि मानवाधिकार दिवस हर वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, अपील का अधिकार, समय पर पेशी, उचित उपचार, शिक्षा और सम्मानजनक व्यवहार जैसे महत्त्वपूर्ण अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जेल में होना किसी भी व्यक्ति के मानवाधिकारों को समाप्त नहीं करता।

सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने बंदियों को जेल अनुशासन का पालन करने, आपसी सद्भाव बनाए रखने और सुधार की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, डिप्टी चीफ LADC धर्मेंद्र प्रसाद सोन, असिस्टेंट LADC त्रिभुवन प्रसाद जांगड़े व पैरालीगल वॉलंटियर मनीष साहू भी उपस्थित रहे। सभी ने मानवाधिकार संरक्षण और विधिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login