Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती प्रवास पर 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं 140 जोड़ों के सामूहिक विवाह में होंगे शामिल ..

Published

on

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 11 दिसंबर, गुरुवार को सक्ती जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार दोपहर में वे जैजैपुर विकासखंड के धमनी खेल मैदान स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उनका स्वागत करेंगे।

मुख्यमंत्री साय इसके बाद ग्राम हसौद में आयोजित “251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ” में शामिल होंगे। विशाल स्तर पर आयोजित इस वैदिक यज्ञ कार्यक्रम में प्रदेशभर से साधक व श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री यहाँ यज्ञीय गतिविधियों में भाग लेकर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।

यज्ञ में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित 140 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे। हसौद स्थित गायत्री यज्ञ परिसर में हो रहे इस भव्य आयोजन में वे नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे।

अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 4:10 बजे हसौद से रवाना होकर धमनी हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 minutes ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया ..

कोरबा, जिले के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड- पोड़ीउपरोड़ा में 25 दिसम्बर 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री...

ख़बर रायपुर27 minutes ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 187 करोड़ के 23 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के फुंडहर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम...

ख़बर रायपुर42 minutes ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 115 शहरों में अटल परिसरों का लोकार्पण किया ..

जन्म–शताब्दी वर्ष में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसरों का निर्माण — अटलजी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने का संकल्प...

ख़बर रायपुर1 hour ago

मैग्नेटो माल में तोड़फोड़, डॉ महंत खफा ..

कहा, 24 घंटे में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो…. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने...

ख़बर रायपुर2 hours ago

यात्रीगण कृपया ध्यान दें आज आधी रात से रेलवे ने किराया बढ़ाया, स्लीपर, प्रथम श्रेणी साधारण में 1 पैसे प्रति किमी वृद्धि ..

रायपुर, यात्रीगण कृपया ध्यान दें आज आधी रात से रेलवे में नई टिकिट दरें लागू हो जाएंगी। संशोधित किराया दरों...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 hours ago

आरबीआई के उदगम वेबसाइट में मिलेगी 30 बैंक में 10 वर्षों से निष्क्रिय बैंक खातों की जानकारी ..

रिश्तेदारों को मिलेगा जमा पूंजी .. सारंगढ़ बिलाईगढ़, क्या आप अपने पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं...

खबर सक्ती ...2 hours ago

नगर के अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन ..

सुशासन से ही अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा जनकल्याण का लाभ — कलेक्टर अमृत विकास तोपनो , अटल जी के विचार...

ख़बर रायपुर9 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि ..

अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकहित के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण – मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर24 hours ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में मंत्रीगणों एवं पुलिस अधिकारियों को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की परंपरा समाप्त ..

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से औपनिवेशिक परंपरा में ऐतिहासिक बदलाव , प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण...

ख़बर रायपुर24 hours ago

खेतों में अब सिर्फ धान नहीं, खुशबू भी उग रही है ..

छत्तीसगढ़ में पुष्प खेती से बदल रही किसानों की तकदीर , राज्य में 12 हजार हेक्टयेर में फूल की खेती...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending