Connect with us

खबर सक्ती ...

डॉ. चरणदास महंत का जन्मदिन सक्ती में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया ..

Published

on

दृष्टिबाधित बच्चों को नाश्ता-अनाज वितरण, वृक्षारोपण कर दिया सेवा और संवेदना का संदेश – गिरधर जायसवाल ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती के लाडले विधायक, मिलनसार, सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिन 13 दिसंबर को सक्ती में कांग्रेसजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 01 स्थित दृष्टिबाधित विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को गर्म नाश्ता एवं सूखा अनाज वितरित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डॉ. महंत की ओर से पीपल एवं बरगद के वृक्षों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने कहा कि आज की राजनीति में डॉ. महंत जैसे सादगीपूर्ण, संवेदनशील और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व दुर्लभ हैं। उन्होंने अपने आचरण और कार्यों से राजनीति को मानवीय मूल्यों से जोड़ा है। जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने कहा कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र आज विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है, जिसका श्रेय डॉ. महंत के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है।

जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महबूब खान ने कहा कि “कबिरा खड़ा बाजार में, सबकी मांगे खैर” की भावना को डॉ. महंत ने अपने जीवन में आत्मसात किया है। विधायक प्रतिनिधि पिंटू ठाकुर ने कहा कि डॉ. महंत ने सक्ती को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का कार्य किया है तथा वे संबंधों को निभाने वाले नेता हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने कहा कि डॉ. महंत राजनीति में राग-द्वेष से परे रहकर मानवता की मिसाल प्रस्तुत करते हैं।

वरिष्ठ पार्षद रामसजीवन देवांगन ने कहा कि सक्ती विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर जिले का गठन कराना क्षेत्र को नया जीवन देने जैसा कार्य है। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका जायसवाल ने कहा कि जिला सक्ती बनने से क्षेत्र को नई पहचान मिली है। वरिष्ठ पार्षद संतोष (लाला) सोनी ने कहा कि डॉ. महंत कांग्रेस के छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी परिवार के मुखिया की तरह खयाल रखते हैं। सेवादल अध्यक्ष प्यारे लाल पटेल ने उन्हें सादगी एवं सहजता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य सफीक खान, सरपंच अशोक यादव, सरपंच भूपेंद्र देव सिंह (अमलडीहा), महिला कांग्रेस अध्यक्ष विजया जायसवाल, यशवंत जायसवाल, सचिव पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बंशी खांडे, मनोज जायसवाल, पीयूष रॉय सहित दृष्टिबाधित विद्यालय के बच्चे, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..8 घंटे ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा9 घंटे ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending