Connect with us

खबर सक्ती ...

सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के विशेष प्रयासों से किरारी में निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जाँच शिविर, 14 दिसंबर को होगा आयोजन ..

Published

on

एम.जी.एम. आंख अस्पताल के सहयोग से ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क इलाज व ऑपरेशन सुविधा ..

सक्ती, ग्राम पंचायत किरारी में ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशाल निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जाँच एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सरपंच किरारी एवं जनपद पंचायत डभरा सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के विशेष प्रयासों से तथा एम.जी.एम. आंख अस्पताल के सहयोग से आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

आयोजकों द्वारा बताया गया कि यह शिविर 14 दिसंबर 2025, रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक अटल समरसत्ता भवन, ग्राम किरारी (डभरा), जिला-सक्ती (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा। शिविर में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी, जिससे नेत्र रोगों की सटीक पहचान एवं उचित उपचार संभव हो सकेगा।

शिविर की विशेष बात यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर मोतियाबिंद मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित मरीजों को उसी दिन ऑपरेशन हेतु अस्पताल ले जाया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आने-जाने, ठहरने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की गई है। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य बताया गया है।

इसके अलावा शिविर के दौरान निकट दृष्टि कमजोर होने वाले मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी प्रदान किए जाएंगे। इससे बुजुर्गों एवं श्रमिक वर्ग के लोगों को विशेष राहत मिलेगी। आयोजकों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर स्थल पर पहुंचकर पंजीयन कराएं और इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं।

शिविर के सफल संचालन हेतु –

अनूप अग्रवाल (9575558888),
डॉ. मुकेश पटेल (7470990301),
डॉ. मनोज नायक (9755844557)
एवं कमल अग्रवाल (9406486000) संपर्क सूत्र के रूप में उपलब्ध रहेंगे।

आयोजन समिति ने विश्वास जताया है कि यह शिविर क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending