Connect with us

खबर सक्ती ...

परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह में अर्जुन राठौर और आयुष शर्मा हुए शामिल ..

Published

on

“मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को जीवन में अपनाने का किया आह्वान ..

सक्ती, दो दिवसीय संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह के अवसर पर 30 दिसंबर को ग्राम पलाड़ी खुर्द में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर एवं जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों नेताओं ने सर्वप्रथम गुरु घासीदास बाबा के जय स्तंभ में विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने कहा कि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा ने मानव समाज को “मनखे-मनखे एक समान” का महान संदेश दिया है। यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उनके समय में था। उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी इस विचार को केवल शब्दों तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने आचरण और व्यवहार में आत्मसात करें। वर्तमान समय में सामाजिक भेदभाव और असमानता बढ़ रही है, जिसे समाप्त करने के लिए बाबा जी के विचारों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने अपने उद्बोधन में गुरु घासीदास बाबा के सात वचनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है, जिसे अपनाकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक और महान बना सकता है। उन्होंने नशा मुक्त, चरित्रवान और अनुशासित जीवन जीने का आह्वान करते हुए कहा कि यही सतनाम पंथ का मूल उद्देश्य है। आयुष शर्मा ने गुरु घासीदास बाबा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए सतनाम की उत्पत्ति के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व को भी बताया तथा कहा कि सतनाम की जड़ें सनातन काल से जुड़ी हुई हैं।

अपने संबोधन के अंत में आयुष शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को अंग्रेजी नववर्ष 2026 की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सद्भाव और समानता बनाए रखने की कामना की।

कार्यक्रम में ग्राम के वर्तमान सरपंच, उपसरपंच राकेश पटेल, पंचगण फागूलाल अजगले, पूर्व सरपंच परशुराम खांडे, कन्हैया देव प्रसाद सहित समिति के समस्त युवा साथी एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending