खबर सक्ती ...
नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने ग्राम रैनखोल में आदिवासी परिवारों को बांटे कंबल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो रहे मुख्य अतिथि ..

समाजसेवा की मिसाल बना कंबल वितरण कार्यक्रम, बच्चों से संवाद कर कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला ..
सक्ती, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 4 जनवरी (रविवार) को ग्राम रैनखोल, दमऊधारा (सक्ती) में सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम के सभी आदिवासी परिवारों को कंबल वितरण किया गया। यह वितरण ग्राम के सरपंच के माध्यम से मुख्य अतिथि कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, संजय रामचन्द्र, गोविंद देवांगन एवं मनोज सोनी के करकमलों से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि सक्ती जिले में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जैसी समाजसेवी संस्थाओं का सक्रिय रहना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना एक नेक कार्य है और ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर कलेक्टर महोदय ने गांव के छोटे-छोटे बच्चों को पास बुलाकर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। बच्चों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं। इस पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक “मैडम बनना चाहती हूं” जैसे जवाब दिए। बच्चों की बात सुनकर कलेक्टर महोदय प्रसन्न हुए और उन्हें चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद कर उनका हालचाल जाना और किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता के बारे में जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की ओर से वनभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस सामाजिक कार्यक्रम में फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रामचन्द्र अग्रवाल, प्रदेश सहसचिव दीपक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महासचिव गोविंद देवांगन, मनोज सोनी, कृष्णकुमार गवेल, मोहन साहू, पुरुषोत्तम खुटे, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती नेहा गुप्ता, नारायण राठौर, गोपाल गौतम, तुलेश जायसवाल, श्रीमती विद्या साहू, दीपमाला राठौर, अनिता सिंह, दुर्गेश राठौर, विनय साहू, राजा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों ने नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login