Connect with us

खबर सक्ती ...

वेदांता की पहल: सक्ती में 50 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र बनकर मिला पोषण आहार ..

Published

on

कलेक्टर व सीएमएचओ की मौजूदगी में पोरथा पीएचसी में स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ वितरण ,

70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को सीएमएचओ डॉ पूजा अग्रवाल ने किया वय वंदना आयुष्मान कार्ड वितरित ..

सक्ती, जिले में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान को गति देते हुए वेदांता लिमिटेड, छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट सिंघितराई के सौजन्य से 50 टीबी मरीजों को “निक्षय मित्र” योजना के तहत गोद लिया गया। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरथा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सक्ती एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल चिकित्सा उपचार से ही नहीं, बल्कि पोषण, जागरूकता और सामाजिक सहयोग से संभव है। उन्होंने वेदांता लिमिटेड द्वारा निभाई जा रही सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि निजी संस्थानों की सहभागिता से शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर वेदांता पावर प्लांट की ओर से हेड सीएसआर पावर सेक्टर कृतिका भट्ट, हेड सीएसआर वीएलसीटीपीपी दीपक विश्वकर्मा, सीएसआर कोऑर्डिनेटर योगेंद्र डंसेना एवं टीम मेंबर सेंधन अमुथान उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को “वय वंदना आयुष्मान कार्ड” का वितरण भी किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने इस योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत बुजुर्गों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एबीपीएमजेएवाई डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, डीपीसी एबीपीएमजेएवाई एस. खान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कीर्ति बड़ा, जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस. आर. सिदार, टीबी कार्यक्रम प्रभारी विनोद राठौर सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरथा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के अंत में टीबी मरीजों एवं लाभार्थियों ने शासन एवं वेदांता लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम बताया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..12 घंटे ago

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की बैठक सम्पन्न, पेंशनधारियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस पर मंथन ..

अकलतरा, जेएसडब्ल्यू केएसके महानदी कंपनी से जुड़े पेंशनधारियों की संस्था भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक नगर पंचायत...

खबर रायगढ़12 घंटे ago

बड़ी खबर: होली पर रायगढ़ पुलिस अलर्ट: कंट्रोल रूम में अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर जारी ..

रायगढ़, होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन व पुलिस के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

खबर रायगढ़13 घंटे ago

होली पर्व को लेकर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी 24 घंटे उपलब्ध ..

रायगढ़, होली पर्व के मद्देनजर स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय...

खबर बिलासपुर13 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका 4-5 मार्च को बिलासपुर एवं मुंगेली प्रवास पर रहेंगे ..

बिलासपुर, राज्यपाल रमेन डेका 4 एवं 5 मार्च 2026 को बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम...

खबर बिलासपुर13 घंटे ago

पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता के साथ मनाएं होली ..

भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड की अपील .. बिलासपुर, होली के पर्व को मानवीय और करुणापूर्ण ढंग से मनाने के...

खबर खरसिया ..19 घंटे ago

🚨 परासकोल हत्याकांड का खुलासा: 3 हजार रुपये के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल ..

🚨 एफएसएल, डॉग स्क्वॉड व साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई से सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी .. खरसिया, थाना क्षेत्र...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

साप्ताहिक समय सीमा बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की सख्ती — लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश ..

पीएम सूर्यघर, जल जीवन मिशन सहित विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा — जनशिकायतों पर कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के...

खबर खरसिया ..20 घंटे ago

🚨 24 घंटे में चोरी का खुलासा: खरसिया पुलिस ने सोने की बाली बरामद कर दो आरोपियों को भेजा जेल ..

🚨 तालाबपार हमालपारा बाली चोरी कांड का पर्दाफाश, खरीददार सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार .. खरसिया, जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

रायगढ़ में ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक, 7 मार्च को होगा भव्य होली मिलन समारोह ..

रामनवमी व परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू, समाज ने एकजुटता के साथ लिया सफल आयोजन का संकल्प .. रायगढ़, ब्राह्मण...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending