Connect with us

खबर सक्ती ...

रबी 2025-26 : सक्ती में दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण संपन्न ..

Published

on

जैविक उपायों व सुरक्षित कीटनाशक उपयोग पर किसानों को मिला विशेष मार्गदर्शन ..

सक्ती, रबी 2025-26 के अंतर्गत दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक कृषि कार्यालय, जिला सक्ती में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र (सीआईपीएमसी), रायपुर तथा कृषि विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें प्रगतिशील किसान, महिला किसान, पेस्टीसाइड डीलर, किसान मित्र एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन तरुण कुमार प्रधान, उप परियोजना संचालक कृषि तथा नीरज कुमार सिंह, उप निदेशक (ई), केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान नीरज कुमार सिंह ने केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र की भूमिका, उपयोगिता एवं धान तथा सब्जी फसलों में आईपीएम (समेकित नाशीजीव प्रबंधन) तकनीकों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. आशीष जायसवाल ने खेती में सांस्कृतिक, यांत्रिक एवं जैविक उपायों को अपनाने पर विशेष बल देते हुए रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग केवल आवश्यकता अनुसार, अनुशंसित मात्रा में एवं पूर्ण सुरक्षा के साथ करने की सलाह दी।

डॉ. जायसवाल ने बीजोपचार के महत्व को सरल शब्दों में समझाते हुए बताया कि इससे बीज जनित रोगों की रोकथाम, बेहतर अंकुरण, मजबूत पौध विकास एवं अधिक उत्पादन संभव होता है। उन्होंने रासायनिक एवं जैविक दोनों प्रकार के बीजोपचार को लाभकारी बताते हुए जैव उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इसी क्रम में कन्हैया लाल मीना ने एन.पी.एस.एस. मोबाइल एप की जानकारी देते हुए कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कीटनाशकों का अत्यधिक या गलत प्रयोग फसल, मिट्टी एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने, रसायनों पर निर्भरता कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं सुरक्षित खाद्यान्न उत्पादन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे तथा प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए सीखी गई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. आशीष जायसवाल, वरुणेश कुमार (सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी), कन्हैया लाल मीना (वैज्ञानिक सहायक), जी.पी. हरिपाल (सहायक संचालक कृषि), कृषि विकास अधिकारी सक्ती, मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर, कृतराज (अनुविभागीय अधिकारी कृषि सक्ती), सुमन सिंह पैकरा (सहायक मृदा परीक्षण अधिकारी सक्ती) सहित विभागीय मैदानी अमले की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..9 घंटे ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending