Connect with us

खबर सक्ती ...

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

Published

on

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन ..

सक्ती, मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत सक्ती जिले के ग्राम डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय ‘सुखद सत्संग अमृत कथा एवं भजन-कीर्तन’ का संगीतमय धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के प्रमुख यजमान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। तीन दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही और पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

समापन दिवस 12 फरवरी को सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर कथा स्थल पहुंचे और राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजक परिवार के प्रमुख रामकुमार गबेल एवं गीता गबेल सहित गबेल परिवार के द्वारा आयोजित इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं अमृत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें संतवाणी से श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। अंतिम दिवस पर विशेष आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आयोजन के प्रमुख यजमान रामकुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह धार्मिक आयोजन सफल हो सका। इस अवसर पर मालखरौदा थाना प्रभारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

तीन दिनों तक ग्राम डोंगिया सुलोनी में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत वातावरण बना रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending