खबर सक्ती ...
विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठियों का किया गया आयोजन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले के समस्त विकासखंडों में व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मलेरिया से बचाव, समय पर जांच एवं समुचित उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि मलेरिया एक जानलेवा, किन्तु पूर्णतः रोके जाने योग्य एवं उपचार योग्य बीमारी है। इसके उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। इस वर्ष की थीम “ड्रिवन टू ऐंड मलेरिया: नाव वी कैन, नाव वी मस्ट” के अनुरूप लोगों को मलेरिया मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। आयोजित संगोष्ठियों में मलेरिया की रोकथाम, लक्षण, जांच एवं उपचार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर बुखार सर्वे किया गया। संदिग्ध मरीजों की त्वरित जांच (आरडीटी व स्लाइड) की गई तथा पॉजिटिव पाए गए मरीजों का शीघ्र एवं पूर्ण उपचार सुनिश्चित किया गया।
इसके साथ ही जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने एवं मच्छरों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। जल जमाव को समाप्त कर मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आमजन से अपील की कि वे मलेरिया से बचाव के प्रति सजग रहें, प्रत्येक बुखार की जांच अवश्य कराएं तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने मच्छरदानी के नियमित उपयोग पर विशेष जोर देते हुए इसे मलेरिया से बचाव का प्रभावी उपाय बताया। “शून्य मलेरिया स्वस्थ भारत, स्वस्थ सक्ती” के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …





















You must be logged in to post a comment Login