Connect with us

खबर सक्ती ...

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम सेंदरी एवं जोंगरा में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में मदिरा बरामद की है। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान ग्राम सेंदरी निवासी रूपनारायण राठौर द्वारा अपने दुकान एवं मकान से अवैध रूप से शराब बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की पुष्टि के लिए आबकारी विभाग ने पहले छद्म खरीदार भेजकर शराब की खरीद कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आबकारी टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके शयनकक्ष में एक कार्टन में रखी 42 नग देसी प्लेन शराब बरामद की गई। कुल 7.56 लीटर देसी प्लेन मदिरा जब्त की गई।

इसी प्रकार ग्राम जोंगरा वार्ड क्रमांक-10 में दिलीप कुमार विश्वकर्मा द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री की शिकायत पर कार्रवाई की गई। आबकारी टीम ने उसके घर में छापा मारकर रसोई कक्ष से दो पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन तथा एक हरी बोतल में रखी हुई कुल 12 लीटर महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

दोनों मामलों में कुल 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा तथा आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, परसराम कहरा, बसंती चौधरी, वीरेंद्र यादव एवं भीम साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभाग ने टीम के कार्य की सराहना की है।

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending