खबर सक्ती ...
प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में किया विशेष पूजन ..
सक्ती, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक कीर्तिमान के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा 10 जून को नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े तथा भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प की सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी और 10 जून 2026 को अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूर्ण करते हुए देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रचा है।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में देश ने सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक लाखन नामदेव सहित परमेश्वर साहू, आदित्य अग्रवाल, भुवन सोनी, पिंटू सिंघल, जगत शर्मा, मनोज सिसोदिया, संजय अग्रवाल, ललिता साहू, मोहन साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति के सदस्य कोडके मौर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने हेतु सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















