खबर सक्ती ...
बहू से दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी ससुर को 7 घंटे में किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर करता रहा शोषण, बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई ..
सक्ती, थाना बाराद्वार क्षेत्र में बहू के साथ दुष्कर्म, मारपीट, अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लच्छनपुर निवासी पीड़िता ने थाना बाराद्वार में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति अशोक सूर्यवंशी की वर्ष 2020 में हार्ट अटैक से मृत्यु हो चुकी है। पति की मृत्यु के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रहकर आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्य कर रही थी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर बिहारी लाल सूर्यवंशी (63 वर्ष) पिछले दो वर्षों से उसे नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बना रहा था तथा गलत संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। आरोप है कि अक्टूबर 2024 से आरोपी द्वारा बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की, जिससे उसका एक दांत टूट गया।
शिकायत के आधार पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 64(2)(एम) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में बाराद्वार पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बिहारी लाल सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत तथा आरक्षक योगेश राठौर, बुधेश्वर प्रसाद पटेल, रामकुमार यादव एवं महिला आरक्षक आफसा परवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















